विविध भारत

प्रकाश जावेडकर ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, कहा- कांग्रेस चाहती है, किसान-सरकार के बीच वार्ता असफल हो जाए

Highlights कहा, कांग्रेस नहीं चाहती है कि किसानों की समस्याओं का समाधान हो। 50 साल कांग्रेस ने सरकार चलाई तो एक ही परिवार का राज चलता रहा।

2 min read
Prakash Javedkar
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के कृषि कानूनों पर खेती का खून नाम से एक बुकलेट जारी की है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का खेल क्या है कल किसान और सरकार के बीच दसवें राउंड की चर्चा है।

कांग्रेस चाहती है कैसे भी उसे असफल किया जाए। कांग्रेस नहीं चाहती है कि किसानों की समस्याओं का समाधान हो। कांग्रेस को खून शब्द से बहुत प्यार है। वे याद दिलाना चाहते हैं कि आप खेती का खून कह रहे हैं, परन्तु आपने खून का खेल खेला विभाजन के समय लाखों लोग मरे, क्या वो खून नहीं था।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि 4 से 5 परिवार देश पर हावी हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। देश पर अब किसी परिवार का राज नहीं है। इस समय 125 करोड़ जनता का राज है। ये परिवर्तन मोदी सरकार में हुआ है। 50 साल कांग्रेस ने सरकार चलाई तो एक ही परिवार का राज चलता रहा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि वे राहुल गांधी से सवाल पूछ रहे हैं कि अगर आज देश का किसान गरीब रहा तो किस नीति से गरीब रहा। 50 साल कांग्रेस ने जो विनाशकारी नीति चलाई, उसके कारण किसान गरीब रहा। उसकी उपज का कभी सही मूल्य नहीं मिल सका।

क्या कहा था राहुल गांधी ने

इससे पहले राहुल गांधी ने एक बुकलेट जारी कर कहा कि वे नरेंद्र मोदी और बाकी लोगों से
डरते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हर इंडस्ट्री में चार.पांच लोगों का एकाधिकार बढ़ रहा है। मतलब इस देश के चार.पांच नए मालिक हैं। आज तक किसानी में किसी का एकाधिकार नहीं हुआ। नरेंद्र मोदी चार.पांच लोगों के हाथों में खेती का पूरा ढांचा दे रहे हैं।

Published on:
19 Jan 2021 07:12 pm