विविध भारत

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति बोले- ‘स्वच्छ भारत अभियान’ ने कम समय में प्रभावशाली सफलता हासिल की

राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हमारी कई उपलब्धियां उल्लेखनीय हैं। हमारा प्रयास है कि देश का कोई भी बच्चा अथवा युवा, शिक्षा की सुविधा से वंचित न रहे। इसरो की उपलब्धियों पर हम सभी देशवासियों को बहुत गर्व है।

2 min read
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने देश को संबोधित किया

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या यानी 25 जनवरी की शाम 7 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को संबोधित किया। संबोधन की शुरुआत करते हुए राष्ट्रपति ने सभी देशवासियों को 71वें गणतंत्रदिवस की पूर्व संध्या पर, बधाई और शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि हमारे संविधान ने हम सब को एक स्वाधीन लोकतंत्र के नागरिक के रूप में कुछ अधिकार प्रदान किए हैं। लेकिन संविधान के अंतर्गत ही, हम सब ने यह ज़िम्मेदारी भी ली है कि हम न्याय, स्वतंत्रता और समानता तथा भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव कटिबद्ध रहे।

जन-कल्याण के लिए, सरकार ने कई अभियान चलाए- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संबोधन में मोदी सरकार की कुछ योजनाओं की तारीफ की। राष्ट्रपति कोविंद ने बताया कि जन-कल्याण के लिए, सरकार ने कई अभियान चलाए हैं। नागरिकों ने, स्वच्छा से उन अभियानों को, लोकप्रिय जन-आंदोलनों का रूप दिया है। जनता की भागीदारी के कारण 'स्वच्छ भारत अभियान' ने बहुत ही कम समय में प्रभावशाली सफलता हासिल की है। इस भागीदारी का परिणाम है कि अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों पर असर दिख रहा है। चाहे रसोई गैस की सब्सिडी को छोड़ना हो, या फिर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की बात हो।

राष्ट्रपति ने सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की

राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' की उपलब्धियां का जिक्र करते हुए कहा कि आज लक्ष्य को पूरा करते हुए, 8 करोड़ लाभार्थियों को इस योजना का फायदा पहुंचाया गया है। 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' के माध्यम से लगभग 14 करोड़ से अधिक किसान भाई-बहन प्रति वर्ष 6 हजार रुपए की न्यूनतम आय प्राप्त करने के हकदार बने हैं। इससे हमारे किसानों को सम्मानपूर्वक जीवन बिताने में सहायता मिल रही है।

राष्ट्रपति ने बताया कि हम देश के सम्पूर्ण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। चाहे वह जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हो, पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्य हों या हिंद महासागर में स्थित हमारे द्वीप-समूह हों। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए एक सुदृढ़ आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का होना भी जरूरी है।

इसरो पर हर देशवासी को गर्व-राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हमारी कई उपलब्धियां उल्लेखनीय हैं। हमारा प्रयास है कि देश का कोई भी बच्चा अथवा युवा, शिक्षा की सुविधा से वंचित न रहे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो की उपलब्धियों पर हम सभी देशवासियों को बहुत गर्व है।

राष्ट्रपति ने जीएसटी की तारीफ की

राष्ट्रपति ने मोदी सरकार की जीएसटी स्कीम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि ‘जल जीवन मिशन’ भी ‘स्वच्छ भारत अभियान ’ की तरह ही एक जन आंदोलन का रूप लेगा। जी.एस.टी. के लागू हो जाने से ‘एक देश, एक कर, एक बाजार’ की अवधारणा को साकार रूप मिल सका है।

Updated on:
26 Jan 2020 07:35 am
Published on:
25 Jan 2020 08:19 pm
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें