
नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (President Ramnath Kovid) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर योगेश त्यागी को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के साथ ही उनके खिलाफ कर्तव्यों के निष्कासन के आरोपों की जांच के आदेश दिए गए हैं।
बता दें पिछले हफ्ते दिल्ली यूनिवर्सिटी में दो नियुक्तियों को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रपति से वाइस चांसलर के खिलाफ जांच की इजाज़त देने को कहा था।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को चिट्ठी लिखकर बताया कि वाइस चांसलर के खिलाफ अब जांच होगी और वो पद पर रहते हुए जांच को प्रभावित कर सकते हैं।
इसलिए फिलहाल वो अगले आदेश तक अंडर सस्पेंशन यानी निलंबित रहेंगे और प्रोफेसर पीसी जोशी VC का काम संभालेंगे। जिसके बाद आज उन्हें निलंबित कर दिया गया है।