विविध भारत

CAA Protest: दिल्ली दरियागंज में आगजनी करने पर 10 गिरफ्तार, UP में 9 प्रदर्शनकारियों की मौत की खबर

दिल्ली और UP समेत देश भर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के विरोध में प्रदर्शन जारी दिल्ली गेट के पास DCP के कार्यालय के सामने प्रदर्शनकारियों ने एक कार को आग के हवाले कर दिया

2 min read

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत देश भर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के विरोध में प्रदर्शन जारी है। CAA और NRC के विरोध में दरियागंज थाने में हिंसक प्रदर्शन कर आगजनी और तोड़फोड़ करने पर शुक्रवार रात कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने इसके अलावा दिल्ली के जामा मस्जिद पर प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर 'रावण' को भी हिरासत में लिया है।

इससे पहले विरोध प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को हुई हिंसा में दिल्ली गेट के पास पुलिस उपायुक्त (DCP) के कार्यालय के सामने प्रदर्शनकारियों ने एक कार को आग के हवाले कर दिया। इससे पहले उन्होंने मार्च की अनुमति नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके। प्रदर्शनकारियों ने जैसे ही जामा मस्जिद से जंतरमंतर जाने के लिए प्रस्थान किया, पुलिस ने दिल्ली गेट से कुछ दूरी पर उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक लिया, जिसके बाद उन्होंने पत्थरबाजी की।

भीड़ ने सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और बैरिकेड को हटाने का प्रयत्न किया। पुलिस ने इसके बाद प्रदर्शनकारियों पर वाटर-कैनन का इस्तेमाल किया। साथ ही उन्होंने जली कार को भी बुझाने के प्रयत्न किए। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, पूर्वोत्तर दिल्ली के सीलमपुर और जाफराबाद क्षेत्र के प्रदर्शनकारी इस प्रदर्शन में शामिल हुए और हिंसा की। पहले उन्होंने पुलिस और प्रदर्शन को कवर करने आए मीडिया कर्मियों पर पत्थर फेंके और बाद में वहां खड़ी कार में आग लगा दी।

वहीं, जामिया विश्वविद्यालय के बाहर शुक्रवार को उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ में जगह-जगह हिंदू-मुस्लिम एकता के नारे लगे। 'हिंदू मुस्लिम भाईचारा हिंदुस्तान है हमारा' लिखे बैनर व पोस्टर पूरे जामिया में कई जगह लगाए गए थे। जामिया में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को छोटी बच्चियां भी शामिल हुई। भीड़ में महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी रही। बड़ी तादाद में यहां आई महिलाएं स्कूल जाने वाले अपने छोटे बच्चों को भी प्रदर्शन में साथ लेकर आई।

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के विरोध में जामा मस्जिद पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को अचानक भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर भी पहुंच गए। इस दौरान चंद्रशेखर के हाथ में भारतीय संविधान की एक पुस्तक भी देखी गई। जब दिल्ली पुलिस ने उन्हें दबोचने की कोशिश की तो वह अचानक आंखों के सामने से ओझल हो गए।

दूसरी ओर CAA और NRC के विरोध में उत्तर प्रदेश मेरठ, फिरोजाबाद, बिजनौर और कानपुर समेत कई शहरों में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए संघर्ष में 6 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही एक दिन पहले यानी गुरुवार को हुए विरोध प्रदर्शन में गोली लगने से लखनऊ में एक प्रदर्शनकारी के मरने हो गई।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में भी फैलने लगी विरोध के नाम पर उपद्रव की आग, जोधपुर में पथराव

Updated on:
21 Dec 2019 11:06 am
Published on:
21 Dec 2019 08:35 am
Also Read
View All
Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश

Aadhar-based attendance: सरकारी दफ्तरों में अब आधार-बेस्ड हाजिरी अनिवार्य, लेट आने वालों को कलेक्टर ने दी ये चेतावनी