विविध भारत

पुद्दुचेरी : सीएम नारायणसामी ने किया तूफान प्रभावित क्षेत्र का दौरा, नुकसान का लिया जायजा

पुद्दुचेरी में पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश। कई क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति चरमराई।
less than 1 minute read
v narayansami
पुद्दुचेरी में पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश।

नई दिल्ली। पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने गुरुवार को निवार तूफान से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने तूफान निवार से हुए क्षति का वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आकलन भी किया। दौरान करने के बाद उन्होंने कहा कि निवार की वजह से पिछले 24 घंटे में पुद्दुचेरी में भारी बारिश हुई है। मैंने ऐसी बारिश कभी नहीं देखी। निवार की वजह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त होने को लेकर उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में आगामी घंटे के अंदर बिजली बहाल कर दी जाएंगी।

कमजोर पड़ा निवार

बता दें कि बीती रात चक्रवाती तूफान निवार पुद्दुचेरी तट से टकराने के बाद धीरे—धीरे कमजोर पड़ने लगा है। वर्तमान में निवार की गति कम होकर 65 से 75 किलोमीटर प्रतिघंटा रह जाएगी। भारत मौसम विभाग के अनुसार निवार तूफान की कैटेगरी अब बहुत भीषण चक्रवाती तूफान से भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गई है। इसके साथ चक्रवात की गति भी कम हो गई है। बीती रात 2.30 बजे इसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा से 110 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच थी। आईएमडी के मुताबिक ये चक्रवाती तूफान उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ता रहेगा और आगे जाकर कमजोर पड़ जाएगा।

Updated on:
26 Nov 2020 11:09 am
Published on:
26 Nov 2020 11:01 am
Also Read
View All