विविध भारत

पंजाब: एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, आरोपी को किया गिरफ्तार

Highlights पंजाब के लुधियाना में साहनेवाल एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली। 24 घंटे में 4 फ्लाइट में बम लगाने की चेतावनी दी गई।

less than 1 minute read

नई दिल्ली। पंजाब के लुधियाना में साहनेवाल एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली है। एयरपोर्ट को 24 घंटे में 4 फ्लाइट में बम लगाने की चेतावनी दी गई। फोन पर एयरपोर्ट के मैनेजर को ये धमकी दी गई है। मामला 18 फरवरी का है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि 2010 से साहनेवाल एयरपोर्ट से एयर इंडिया की विमान सेवा शुरू हो गई थी। इसके बाद हालांकि किंगफिशर ने भी एक उड़ान की शुरूआत की। लेकिन कुछ ही माह बाद वह बंद हो गई। एयर इंडिया ने चार वर्ष तक इस सेवाओं को जारी रखा था।

एयरपोर्ट पर कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर

उपकरणों की कमी के कारण विमान सेवा में अक्सर रुकावटे देखी गईं। खराब मौसम, धुंध, बारिश और कम विजिबिलिटी के कारण अक्सर इस सेवा को रद्द करना पड़ रहा था। अनिश्चितता के दौर में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके कारण यात्रियों की संख्या भी लगातार कम होती जा रही थी। पहले यह सेवा रोजाना थी, फिर इसे सप्ताह में तीन दिन तक के लिए कर दिया गया। फ्लाइट की टाइमिंग सही न होने के कारण लुधियाना के लोग इसका लाभ नहीं ले सके थे।

Published on:
03 Mar 2021 04:51 pm
Also Read
View All
Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश

Huge fire in Ambikapur: गैस वेल्डिंग सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग, 5 लाख लीटर पानी की हुई खपत, 19 घर कराए गए खाली

Ambikapur Nigam Budget: महापौर ने पेश किया 5.79 अरब का बजट, शहर में 100 करोड़ से बनेगा गोल बाजार, 7 सदस्यीय टीम करेगी अग्निकांड की जांच

आयरन डोम से भी आगे: भारत बना रहा 3-लेयर आसमानी कवच