विविध भारत

Laptop से लेकर दरवाजे के हैंडल तक, जानिए आपके किस-किस सामान पर कोरोना का होता है असर?

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का प्रकोप का बढ़ता जा रहा है घर ( House ) के सामानों पर भी होता है कोरोना वायरस का असर जानिए, घर के किन सामानों पर होता है कोरोना का असर

3 min read

नई दिल्ली।कोरोना वायरस ( coronavirus ) ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है। पांच लाख से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारत ( India ) में भी यह वायरस काफी तेजी से फैलता जा रहा है। आठ सौ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जैसे की यह वायरस कहां-कहां फैलता है और किन-किन सामानों पर इस वायरस का असर कितनी देर तक रहता है। इस सभी सवालों का जवाब आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि आपके Laptop से लेकर दरवाजे के हैंडल और कई जरूरी सामानों पर कोरोना वायरस का असर काफी देर तक रहता है। लिहाजा, आपको अपने घरों में भी एहतियात बरतने की काफी जरूरत है।

सवाल- क्या Laptop और मोबाइल फोन पर कोरोना वायरस फैलता है?
जवाब- आपको जानकर हैरानी होगी कि लैपटॉप, मोबाइल समेत सभी गैजेट्स पर कोरोना वायरस का असर होता है। इन सभी को सेनिटाइज करना जरूरी है। की-बोर्ड को सेनिटाइज करते रहें। मोबाइल की स्क्रीन को भी सेनेटाइज करनी चाहिए। आपको बता दें कि यह संक्रमण तब तक पैदा नहीं होता, जब तक उसके संपर्क में कोई संक्रमित व्यक्ति न आए।

सवाल- क्या जूते-चप्पल और घड़ी से भी संक्रमण फैल सकता है?
जवाब- आपको बता दें कि अगर आप घड़ी पहनते हैं तो उसे जरूर सेनेटाइज करें। जूते-चप्पल से संक्रमण नहीं फैलता।

सवाल- क्या डोर नॉब से भी कोरोना वायरस आ सकता है?
जवाब- संक्रमण ड्रॉपलेट से होता है। अब यदि ड्रॉपलेट हवा में या किसी सरफेस पर है और आप उस सरफेस पर हाथ लगाते हैं तो इसके संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। हालांकि, जब आप हाथ को मुंह-नाक पर लगाएंगे, तभी यह संक्रमण आपकी बॉडी में अंदर पहुंचेगा।

सवाल- क्या यह वायरस हवा में भी रहता है?
जवाब- कोरोना वायरस हवा में भी रहता है। यह हवा से धीरे-धीरे सरफेस पर आता है। हवा में कई मिनटों तक रहता है। इसलिए बाहर न निकलने की अपील की जा रही है।

सवाल- क्या कोरोना वायरस कपड़े पर भी रहता है?
जवाब- कोरोना वायरस का संक्रमण आपके कपड़े पर भी होता है। आप जो कपड़े पहनकर घर से बाहर निकल रहे हैं, उन्हें घर आकर तुरंत अच्छी तरह से धोएं, क्योंकि बाहर निकलने पर हम कई लोगों से टकराते हैं। ऐसे में संक्रमण किसी के भी जरिए कपड़ों तक आ सकता है।

सवाल- क्या गर्मी बढ़ने पर कोरोना वायरस खत्म होगा?
जवाब- नहीं, अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, कई शोधकर्ता का कहना है कि गर्मी आने से इसका असर कम हो जाएगा। लेकिन, अब तक इसकी पष्टि नहीं की गई है। क्योंकि सिंगापुर, थाईलैंड जैसे देशों में जहां हाई ह्यूमिडिटी होती है, वहां भी इस वायरस के फैलने का मामला सामने आया है।

सवाल- क्या कोरोनावायरस किसी व्यक्ति को दोबारा हो सकता है?
जवाब- कोरोना वायरस दोबार भी किसी व्यक्ति पर अपना असर दिखा सकता है। लेकिन दोबारा होने पर इसके संक्रमण का असर पहले जितना खतरनाक नहीं होगा।

सवाल- क्या इससे सुरक्षित रहने का इकलौता विकल्प सोशल डिस्टेंसिंग ही है?
जवाब- भारत के लिहाज से यही सबसे अच्छा विकल्प है। कई देशों में इसे फॉलो किया जा चुका है। जहां सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं।

सवाल- क्या योगा, प्रणायाम करने से इस वायरस से बचा जा सकता है?
जवाब- ऐसा नहीं है, अब तक इसका कोई प्रमाण नहीं है। इम्युनिटी अच्छी होने पर कोविड-19 का खतरा थोड़ा कम हो जाता है। ऐसे में इम्युनिटी बढ़ाने के लिहाज से व्यायाम, योग किया जा सकता है।

यहां आपको बता दें कि कॉपर पर कोरोना वायरस का असर चार घंटे, कार्डबोर्ट पर 24 घंटे, प्लास्टिक पर 72 घंटे, स्टीर पर 72 घंटे, हवा में तीन घंटे और कांच पर 72 घंटे तक कोरोना वायरस का असर रहता है।

Updated on:
28 Mar 2020 11:56 am
Published on:
28 Mar 2020 10:36 am
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें