विविध भारत

राबड़ी ने नीतीश कुमार को दिया गुलदस्ता, तो सीएम ने उन्हें रोका, साथ बिठाया…

राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को दिया गुलदस्ता तो मुख्यमंत्री ने किया यह काम।
less than 1 minute read
nitish and rabri
राबड़ी ने नीतीश कुमार को दिया गुलदस्ता, तो सीएम ने उन्हें रोका, साथ बिठाया...

नई दिल्ली। बिहार में राजनीतिक हलचल इन दिनों ज्यादा बढ़ी हुई है। पिछले कुछ समय से एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर घमासान जारी है। वहीं, तेज प्रताप को लेकर लालू परिवार में घमासान मचा हुआ है। लेकिन, आज एक ऐसी खबर सामने आई है, जो चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, इसके मायने क्या हो सकते हैं और भविष्य में इसका राजनीतिक परिदृश्य कैसा होगा यह कहना मुश्किल है। लेकिन, राबड़ी देवी और नीतीश कुमार की मुलाकात ऐसी हुई है, जिस पर सबकी नजरें टिक गई।

राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को भेंट किया गुलदस्ता

दरअसल, सोमवार से बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आगाज हो गया। राजनीति के प्रबल धुर विरोधी सदन में न केवल एक दूसरे का अभिवादन करते दिखे बल्कि सभी के चेहरे पर एक साथ मुस्कान भी दिखी।राबड़ी देवी ने विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुलदस्ता भेंट किया। यह देख सदन में मौजूद लोग मुस्कुरा उठा। वहीं, गुलदस्ता देकर जब राबड़ी देवी लौट रही थीं, तो नीतीश कुमार ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी को अपने बगल में कुर्सी देकर बिठाया। सबकी नजरें उन दोनों पर ही टिकी रही।

दोनों के बीच कुछ देर तक हुई बातचीत

कुछ देर तक दोनों के बीच बातचीत हुई और एक दूसरे का हाल चाल जाना। हालांकि, कुछ देर बाद राबड़ी देवी अपनी जगह पर चली गईं। लेकिन, यह मुलाकात चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कहीं नई दोस्ती की यह शुरुआत तो नहीं है। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर दोनों ने कोई भी बयान नहीं दिया। लेकिन, एक बात जरूर कहा जा सकता है कि राजनीति में कब, कहां और क्या हो जाए यह कोई नहीं जानता।

Published on:
26 Nov 2018 02:26 pm