विविध भारत

रफाल मामले में पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई टली, कोर्ट ने 10 मई को तय की अगली तारीख

रफाल डील मामले में दायर पुनर्विचार याचिकाओं की सुनवाई टल गई है अब आगामी 10 मई को इसपर सुनवाई की जाएगी राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे अवमानना मामले की सुनवाई भी इसके साथ होगी
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2019, 2:57 PM IST
supreme court of india

नई दिल्ली। रफाल डील ( Rafale deal ) मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। इस मामले में कोर्ट के दिसंबर में सुनाए फैसले पर दायर पुनर्विचार याचिकाओं ( review petition ) पर सोमवार को सुनवाई की जानी थी। अब कोर्ट ने इसे 10 मई तक के लिए टाल दिया है। अब इन याचिकाओं पर सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे अवमानना मामले की सुनवाई के साथ ही की जाएगी।

केंद्र ने शनिवार को दायर किया था हलफनामा

वहीं इससे पहले शनिवार को केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में नया हलफनामे दाखिल किया था। इसमें केंद्र ने मामले पर पुनर्विचार न करने की अपील करते हुए इससे संबंधित याचिका खारिज करने की मांग की थी। हलफनामे में केंद्र सरकार की ओर से कहा गया था कि याचिकाकर्ता ने गोपनीय दस्तावेज का खुलासा कर देश की संप्रभुता को खतरे में डाला है।

दिसंबर में सुनाया गया फैसला सही था: केंद्र

हलफनामे में कहा गया, '14 दिसंबर, 2018 को सुनाया गया फैसला, जिसमें 36 रफाल जेट के सौदे को सही ठहराया गया था, ठीक था। साथ ही निराधार मीडिया रिपोर्ट्स में आतंरिक फाइल रिपोर्ट के कुछ हिस्सों को जानबूझकर खास तरह से प्रोजेक्ट किया जाना समीक्षा का आधार नहीं बन सकता है।'

Updated on:
6 May 2019, 2:57 PM IST
Published on: