विविध भारत

बिहार बाढ़: राहुल गांधी की पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ प्रभावित लोगों को रेस्क्यू में तत्काल जुटे

राहुल गांधी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संतावना जताई बिहार में बारिश से अभी तक 25 लोगों की मौत बिहार में चार दिनों से हो रही लगातार बारिश
2 min read
बिहार बाढ़: राहुल गांधी की पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ प्रभावित लोगों को रेस्क्यू में तत्काल जुटे
बिहार बाढ़: राहुल गांधी की पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ प्रभावित लोगों को रेस्क्यू में तत्काल जुटे

नई दिल्ली। बिहार में जल प्रलय से हाहाकार मचा हुआ है। भारी बारिश और बाढ़ से अभी तक 25 लोगों की जानें जा चुकी हैं। स्थानीय प्रशासन से लेकर केंद्र सरकार रेस्क्यू करने में जुटी है। वहीं कांग्रेस ने भी अपने कार्यकर्ताओं से मदद करने की अपील की है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर फंसे लोगों को बचाने के लिए काम करें।

कार्यकर्ताओं से बचाव करने की अपील

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि बिहार में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं, कई लोगों के जान गंवाने की भूभी सूचना है। मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वो प्रभावित लोगों को राहत और बचाव कार्य में तत्काल जुट जाएं। गौरतलब है कि बिहार में असमानी आफत से भारी तबाही मची हुई है।

पटना में बारिश से भारी तबाही

गौरतलब है कि बिहार में पिछले चार दिनों से बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। लोग अपने घर में कैद हैं। यहां तक की कई नेताओं के घरों में भी पानी घुस गया है। राजधानी पटना समेत राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है।

पटना के कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। सड़कों पर नाव तैर रही हैं और सैलाब में गाड़ियां डूब गई हैं। 2 से 8 फीट तक पानी सड़कों पर बह रहा है।चारों तरफ पानी ही पानी से लोग काफी परेशान हैं।

बारिश और बाढ़ की आफत में लोगों का घर से निकलना मुश्किल है। बिहार के 15 जिलों में बारिश का कहर जारी है। हालात को देखते हुए अगामी आदेश तक स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। सड़कों पर सैलाब नजर आ रहा है और यातायात ठप हो गया है।

Updated on:
30 Sept 2019 04:23 pm
Published on:
30 Sept 2019 03:23 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर