विविध भारत

‘चौकीदार चोर है’ पर राहुल गांधी ने जताया खेद, कहा- ‘हमारा मकसद सुप्रीम कोर्ट का अपमान करना नहीं था’

राहुल गांधी ने अवमानना मामले में हलफनामा दाखिल किया कांग्रेस अध्‍यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के हवाले से चौकीदार को चोर कहा था इस पर भाजपा सांसद ने लगाया था अवमानना का आरोप

less than 1 minute read
rahul
रफाल पर राहुल गांधी ने जताया खेद, कहा- 'हमारा मकसद सुप्रीम कोर्ट का अपमान करना नहीं था'

नई दिल्‍ली। एक तरफ देश भर में चौथे चरण का मतदान जारी है तो दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट में सियासी दलों के बीच कानूनी जंग भी चरम पर है। वहीं राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर रफाल मामले में कोर्ट की ओर से दिए गए आदेश पर टिप्पणी करने के लिए खेद जताया है।

इसके साथ ही पुरानी दलीलों को ढाल बनाते हुए राहुल गांधी ने शीर्ष अदालत से कहा कि भाजपा भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर खुद को क्लीन चिट बताती है । ऐसा कर कांग्रेस अध्‍यक्ष ने भाजपा को घेरने की कोशिश की है। बता दें कि कांग्रेस अध्‍यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए चौकीदार को चोर बताया था।

मीनाक्षी लेखी ने लगाया था अवमानना का आरोप

बता दें कि भाजपा की सांसद मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की अवमानना को लेकर एक याचिका दाखिल की थी। उन्‍होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना करने का आरोप लगाया था। लेखी ने कहा था कि राहुल ने अपने एक बयान में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वीकार कर लिया है कि चौकीदार चोर है। उनका ये बयान कोर्ट की अवमानना है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
29 Apr 2019 05:03 pm
Published on:
29 Apr 2019 12:39 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन