विविध भारत

राहुल गांधी ने देविंदर सिंह मामले की NIA जांच पर सवाल उठाए

NIA कर रही है जम्मू एवं कश्मीर ( Jammu Kashmir ) के निलंबित DSP देविंदर सिंह ( Devender Singh ) मामले की जांच राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल
less than 1 minute read
rahul gandhi
देविंदर सिंह मामले में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस ( Congress ) नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) के निलंबित पुलिस उपाधीक्षक ( DSP ) देविंदर सिंह ( Devender Singh ) के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA ) की जांच पर सवाल उठाए हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्विटर के माध्यम से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी ( pm modi ) पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया और हैशटैग 'हू वॉन्ट्स टेररिस्ट देविंदर साइलेंस्ड' पोस्ट किया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आतंकवादी देविंदर सिंह को चुप कराने का सबसे अच्छा तरीका है कि मामले की जांच एनआईए करे। उन्होंने कहा कि एनआईए के मुखिया एक और मोदी ( वाई.के. मोदी ) हैं, जिन्होंने गुजरात दंगे और हरेन पांड्या की हत्या की जांच की थी। राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि वाई.के. मोदी की देखरेख में मामला खत्म ही समझें। राहुल ने ट्विटर पर हैशटैग कौन चाहता है आतंकी दविंदर को शांत करना और क्यों?? ( हू वॉन्ट्स टेररिस्ट दविंदर साइलेंस्ड एंड व्हाई?? )" लिखा है।

राहुल ने एक दिन पहले गुरुवार को आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किए गए देविंदर सिंह के मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर भी सवाल उठाए थे। साथ ही उन्होंने पुलवामा हमले में निलंबित डिप्टी एसपी की भूमिका पर भी सवाल उठाया था। राहुल ने गुरुवार को अपने ट्वीट में कहा था कि डीएसपी देविंदर सिंह ने अपने घर पर उन तीन आतंकवादियों को शरण दी, जिनके हाथ खून से रंगे हैं और उन्हें दिल्ली ले जाते हुए सिंह को पकड़ा गया। उन्होंने आगे कहा कि पूरे मामले की सुनवाई छह महीने के भीतर एक फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जानी चाहिए और आरोपी के दोषी पाए जाने की स्थिति में राजद्रोह के लिए कठोरतम सजा मिलनी चाहिए।

Published on:
17 Jan 2020 03:42 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video