विविध भारत

राहुल गांधी ने कहा – दुनिया की कोई ताकत असम को तोड़ नहीं सकती

कैबिनेट मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी को दी इस बात की चुनौती। कांग्रेस सांसद में हिम्मत है तो घुसपैठियों से असम की रक्षा करने का दावा करें।
less than 1 minute read
rahul gandhi
असम समझौते का रद्द नहीं करने देंगे।

नई दिल्ली। आज असम के शिवसागर में एक जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वहां पर विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए असम के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत कांग्रेस नेता तरुण गोगोई की तारीफ की।

अवैध इमिग्रेशन सबसे बड़ा मुद्दा

राहुल गांधी ने लोगों से कहा कि असम में अवैध इमिग्रेशन सबसे बड़ा मुद्दा है। लेकिन असम के लोगों में वो क्षमता है कि इस मुद्दे को वे खुद सुलझा सकते हैं। दुनिया की कोई भी ताकत असम को नहीं तोड़ सकती। जो भी असम समझौते को छूने या नफरत फैलाने की कोशिश करेगा, कांग्रेस पार्टी और असम के लोग उन्हें एक साथ सबक सिखाएंगे।

राहुल में हिम्मत है तो इस बात का दावा करें

इसके जवाब में असम बचाओ यात्रा पर निकले प्रदेश कैबिनेट में मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि वो असम को किससे बचाना चाहते हैं। अगर वे असम को बचाना चाहते हैं तो उन्हें आप्रवासी मुसलमानों के खिलाफ एक स्टैंड लेना चाहिए। उनमे हिम्मत हैं तो लोगों से कहें कि हम असम की संस्कृति की रक्षा करेंगे।

असम में स्कूटी चर्चा में है

उन्होंने कहा कि अब कोई भी सीएए पर चर्चा नहीं कर रहा है। आप सोशल मीडिया की जांच कर सकते हैं। लोग इस बात पर चर्चा करने में व्यस्त हैं कि असम सरकार ने छात्राओं को स्कूटी दी है। लड़कों को कौन से दोपहिया वाहन मिलेंगे। कांग्रेस 50 साल पीछे है। बासी मुद्दों को सामने लाती है। इससे उसका भला नहीं होगा।

Updated on:
14 Feb 2021 02:58 pm
Published on:
14 Feb 2021 02:43 pm
Also Read
View All