#MeToo पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिया यह बयान।
नई दिल्ली। देशभर में #MeToo कैंपन जोर-पकड़ता जा रहा है। बॉलीवुड के बाद राजनीति में भी इस कैंपेन ने हलचल मचा दी है। केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर पर भी आठ महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इसी बीच इस कैंपेन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बड़ा बयान दिया है। महिलाओं के इस कैंपेन का कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने समर्थन करते हुए कहा कि समय आ गया है कि सभी महिलाओं का आदर करना और प्रतिष्ठा का ख्याल रखना सीख लें।
महिलाओं का हो सम्मान- राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सभी महिलाओं के साथ सम्मान और गरिमा से पेश आने का तरीका सीखें। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे खुशी है कि ऐसा नहीं करने वालों के लिए जगह खत्म हो रही है। उन्होंने कहा कि बदलाव लाने के लिए सच को तेज और स्पष्ट होने की जरूरत है। उन्होंने #MeToo के साथ ट्वीट कर कहा समाज में महिलाओं को सम्मान मिले और सच हर हाल में बाहर आए।
विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर लगा है यौन शोषण का आरोप
गौरतलब है कि केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद राजनीति हलचल तेज हो गई है। विपक्ष इस्तीफे की मांग कर रही है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया गया है। बता दें कि एमजे अकबर इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। चर्चा यह है कि वह जल्द ही भारत लौटेंगे और इस पर सफाई देंगे।
आपको बता दें कि इन दिनों कई हस्तियों पर महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इनमें अभिनेता नाना पाटेकर, आलोकनाथ, रजत कपूर, सुभाष घई, विकास बहल समेत कई हस्तियां शामिल हैं।