विविध भारत

मुंबई पुल हादसा: ट्रेन सेवा बहाल करने की कोशिशों के बीच रेलवे और बीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर

अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट से कनेक्ट करने वाले इस ब्रिज के रेलवे ट्रैक पर गिर जाने से बांद्रा विरार रुट पर ट्रेनों का आवागमन ठप्प हो गया है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।रेल ट्रैक को खोलने की कोशिशें जारी हैं।
3 min read
Mumbai bridge collapse
मुंबई पुल हादसा: ट्रेन सेवा बहाल करने की कोशिशों के बीच रेलवे और बीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर

मुंबई। मुंबई के अंधेरी इलाके में एक पैदल पुल का हिस्सा रेलवे ट्रैक पर गिरने से हड़कंप मच गया है। अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट से कनेक्ट करने वाले इस ब्रिज के रेलवे ट्रैक पर गिर जाने से बांद्रा विरार रुट पर ट्रेनों का आवागमन ठप्प हो गया है। मुंबई में इस समय बारिश हो रही है और बताया जा रहा है इसी दौरान ये हादसा हुआ है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।रेल ट्रैक को खोलने की कोशिशें जारी हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अभी इस रुट पर यातायात सामान्य होने में समय लगेगा। टूटे ओएचई तारों और ओएचई के टावरों को फिर से खड़ा करने में काफी समय लग रहा है। रेल यातायात बंद होने से मुंबई के इस उपनगरीय रेल रुट पर जान जीवन ठप्प हो गया है।मुंबई के मशहूर डब्बा वालों की सेवाएं भी आज प्रभावित हुई हैं।

कमजोर था पुल

यह पुल काफी पुराना था और इस पर लोगों की आवाजाही का काफी दबाव भी था। मुंबई में पिछले काफी समय से लगातार बारिश हो रही है।बारिश के कारण लगातार कई इलाकों में पानी भी भरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ब्रिज इतना ही कमजोर था तो उसे लोगों के लिए चालू रखने की जरुरत ही क्या थी ? आपको बता दें कि इससे पहले भी मुंबई में फुटओवर ब्रिज से जुड़ा एक बड़ा हादसा हो गया था। सितंबर 2017 में मुंबई के ही एलफिंस्टन ब्रिज पर भगदड़ मच गई थी जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी रेलवे ने कोई सबक नहीं लिया।

दो घायलों की हालत गंभीर

खबरों के मुताबिक इस हादसे में ६ लोग घायल हुए हैं। जिनमें दो की हालत गंभीर है जिन्हें आईसीयू में रखा गया है। ४ लोगों को फ्रैक्चर हुआ है। घायलों को कपूर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर मौजूद है और उनकी निगरानी में राहत और बचाव कार्य चल रहा रहा है। मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। मुंबई में सोमवार शाम से ही रुक-रुक तेज बारिश हो रही है। ऐसे में राहत और बचाव कार्य में भी बाधा आ रही है।

रेलवे करेगी जांच

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। मीडिया से बातचीत में रेल मंत्री ने कहा कि रोड ओवर ब्रिज का हिस्सा अंधेरी स्टेशन के पास पटरियों पर गिर गया है। रेल मंत्री ने कहा कि' मैंने अधिकारियों को मरम्मत कार्य तेज करने औरयातायात को तेजी से बहाल करने के लिए निर्देशित किया है। इसके अतिरिक्त मैंने रेल सुरक्षा आयुक्त को हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।'

रेलवे और बीएमसी में आरोप प्रत्यारोप का दौर

हादसे के बाद रेलवे और बीएमसी में एक दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला चल रहा है। रेलवे का कहना है कि जो ब्रिज गिरा है वह बीएमसी का है लेकिन बीएमसी का कहना है कि पुल का जो हिस्सा रेल लाइनों के ऊपर है वह रेलवे की जिमेदारी है। बीएमसी का कहना है कि 1970 में इसे बीएमसी ने बनाया जरूर था लेकिन उसके बाद इसकी देखभाल की जिम्मेदारी रेलवे की थी।

दुर्घटना के बाद मुस्तैद हुआ प्रशासन

मुंबई पुलिस ने अंधेरी ईस्ट और वेस्ट के बीच सफर करने वाले लोगों को दूसरा रूट लेने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को अंधेरी ईस्ट से वेस्ट जाने के लिए बिसलेरी जंक्शन, अंधेरी सबवे-एसवी रोड का रूट लेने को कहा है, वहीं वेस्ट से ईस्ट जाने के लिए जेवीपीडी-मिठीबाई कॉलेज और विले पार्ले ईस्ट और पार्ले जंक्शन का रूट लेने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों की समस्या को कम करने के लिए बीएमसी बेस्ट बसों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है । बांद्रा और अंधेरी के बीच अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं।

Updated on:
03 Jul 2018 01:40 pm
Published on:
03 Jul 2018 01:33 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर