विविध भारत

रेलवे का आधुनिकरण के लिए रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, 6 हजार स्टेशनों में लगेंगे CCTV कैमरे

सीसीटीवी कैमरे लगाने का ठेका हासिल करने की दौड़ में आठ बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

2 min read
Nov 04, 2018
रेलवे का आधुनिकरण के लिए रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, 6 हजार स्टेशनों में लगेंगे CCTV कैमरे
रेलवे की आधुनिकरण के लिए रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, 6 हजार स्टेशनों में लगेंगे CCTV कैमरे

नई दिल्ली। रेलवे की आधुनिकरण की दिशा में रेल मंत्रालय ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। रेलवे ने देशभर के 6 हजार रेलवे स्टेशनों की पहचान की है जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए बकायदा ठेका हासिल करने के लिए कंपनियों का आमंत्रित भी किया गया है। सीसीटीवी कैमरे लगाने का ठेका हासिल करने की दौड़ में आठ बड़ी कंपनियां शामिल हैं। बता दें कि स्टेशनों पर चेहरों की पहचान करने में सक्षम सीसीटीवी कैमरे लगाने का मकसद रेल परिसरों को सुरक्षित बनाना है।

22 अगस्त को जारी की गई थी निविदा

आपको बता दें कि भारतीय रेल की दूरसंचार शाखा 'रेलटेल' ने 6,124 स्टेशनों पर 89,845 आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) आधारित वीडियो सर्विलांस सिस्टम (वीएसएस) की आपूर्ति, संस्थापन, परीक्षण, प्रवर्तन, परिचालन, रखरखाव के लिए इसी साल 22 अगस्त को निविदा जारी की थी। इन शक्तिशाली आईपी कैमरे में न सिर्फ स्टेशनों पर आवागमन रिकॉर्ड किया जाएगा, बल्कि इसमें चेहरे की पहचान करने वाला सॉफ्टवेयर भी होगा, जिससे गति का पता लगाने के साथ-साथ शीघ्र पुनरीक्षण और अतिक्रमण का भी पता लगाने की क्षमता होगी। इसकी रिकॉर्डिग की जांच चौबीसों घंटे रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस के सुरक्षाकर्मी करेंगे।

आठ कंपनियों को दिया जाएगा ठेका

मालूम हो कि निविदा भरने की तारीख समाप्त होने के बाद 1,000 करोड़ रुपये की इस परियोजना के लिए मजबूत दावेदारों के तौर पर एचएफसीएल, एलएंडटी, बीईसीआईएल, बीईएल, महिंद्रा डिफेंस, टीसीआईएल, अरविन, प्रो और केईसी इंटरनेशनल के नाम उभरकर आए हैं। इन्ही आठ कंपनियों को इसका ठेका दिया जाएगा। एक बरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "निविदा भरने की तिथि 30 अक्टूबर को समाप्त हो चुकी है। हमें अच्छी प्रतिक्रया मिली है। आठ कंपनियों ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के तहत सर्विलांस सिस्टम वाली परियोजना में हिस्सा लेने की दिलचस्पी दिखाई है।" उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य दिसंबर के अंत तक निविदादाता का चयन करना है ताकि उसके बाद ठेका प्रदान किया जा सके।" नई दिल्ली समेत 50 प्रमुख स्टेशनों पर सर्विलांस सिस्टम वाले सीसीटीवी कैमरे पहले ही लगाए जा चुके हैं।

Published on:
04 Nov 2018 09:42 pm
Also Read
View All
Political War: वित्त मंत्री बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, हमनें 100 करोड़ दिए, टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब

Finance Minister Play Ludo Video: वित्तमंत्री ओपी चौधरी, विधायक और महापौर ने अंबिकापुर में लूडो का लिया मजा, सियान गुड़ी डे केयर सेंटर का किया उद्घाटन

Road Accident: बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे पिता की सडक़ हादसे में मौत, मातम में बदलीं बर्थ-डे की खुशियां

World Bicycle Day: अंबिकापुर में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, कहा- साइकिलिंग को बनाए नियमित जीवन का हिस्सा

Mother Funeral Son: मां ने एकलौते बेटे को दी मुखाग्नि, भावुक हुआ पल, अनोखी सोच संस्था ने कराया अंतिम संस्कार