विविध भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ की एंटी कोविड दवा 2DG लॉच की

राजनाथ सिंह के साथ डॉ हर्षवर्धन ने लॉन्च की डीआरडीओ द्वारा निर्मित दवा 2DG, पानी में घोलकर मरीजों की दी जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 May 2021, 12:29 PM IST
rajnath singh lauches 2DG
rajnath singh lauches 2DG

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई अभी भी जारी है। इस बीच सोमवार को कोरोना महामारी से जंग में अहम भूमिका निभाने के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित कोरोना की दवा 2-डीजी को लॉन्च किया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने डीआरडीओ के मुख्यालय में सोमवार यानी आज सुबह 10:30 बजे कोरोना वायरस की देसी दवा की पहली खेप को रवाना किया। अब ये कोरोना मरीजों को दी जाएंगी। इस दवा को सबसे ज्यादा दिल्ली के डीआरडीओ कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को दी जाएंगी।

उम्मीद की किरण बनकर उभरी

कोरोना के खिलाफ जंग में डीआरडीओ की नई दवा आम जनता के बीच उम्मीद की किरण बनकर उभरी है। इसका नाम 2-डीऑक्सि-डी-ग्लूकोज (2-DG) है। डीआरडीओ के अनुसार जब कोरोना की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचा रखा है। इसके साथ तीसरी लहर की भी आशंका बनी हुई है। ऐसे में कोरोना की देसी दवा 2-डीजी एक नई आस जगाती है। ये पाउडर के रूप में उपलब्ध होगी। इसे पानी में घोल कर पीना होता है।

आपात इस्तेमाल को पहले ही मंजूरी

रक्षा मंत्रालय ने इस माह की शुरुआत में जानकारी दी थी कि कोविड-19 के गंभीर लक्षण वाले मरीजों पर इस दवा के आपातकालीन इस्तेमाल को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) की ओर से मंजूरी मिल चुक है। कोरोना के नए मामलों को लेकर डीसीजीआई ने इस दवा के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी थी। डीसीजीआई के मुख्यालय पर सोमवार को एक कार्यक्रम में दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने दवा को लॉन्च किया।

Published on: