विविध भारत

राकेश टिकैत ने दी चेतावनी: कहा- सरकार किसी गलत धारणा में न रहे, हम फसल जला देंगे

Highlights राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने केंद्र सरकार को खुली धमकी दे दी है। कहा, कानूनों को वापस नहीं लिया तो हम अपने ट्रैक्टरों को पश्चिम बंगाल में भी ले जाएंगे।

less than 1 minute read
राकेश टिकैत

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि बिल (Farm Law) के खिलाफ गुरुवार को किसानों रेल रोको आंदोलन छेड़ दिया। इस दौरान देशभर में रेल रूट को जाम कर दिया गया है। किसानों आंदोलन को लेकर राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने केंद्र सरकार को खुली धमकी दे दी है।

हरियाणा के खरक पुनिया में बीकेयू नेता राकेश टिकैत के अनुसार केंद्र सरकार को किसी भी तरह कि गलत धारणा नहीं रहना चाहिए। किसान फसल की कटाई के लिए वापस जाएंगे। टिकैत के अनुसार अगर वे जोर देते हैं, तो हम अपनी फसलों को जला देंगे। सरकार को ये नहीं सोचना चाहिए कि विरोध दो माह बाद खत्म हो जाएगा। हम फसल के साथ-साथ विरोध करेंगे।

सरकार पर हमला करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि फसलों की कीमतों में इजाफा नहीं हो रहा है मगर ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ गई हैं। अगर केंद्र ने कानूनों को वापस नहीं लिया तो हम अपने ट्रैक्टरों को पश्चिम बंगाल में भी ले जाएंगे। किसानों को वहां भी एमएसपी भी नहीं मिल रहा है।

गौरतलब है कि कृषि बिलों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार को किसानों ने देशभर में रेल मार्ग को जाम कर डाला। किसान बरसोला गांव के पास रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गए। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए। महिलाओं ने भी इस दौरान रेलवे ट्रैकर बैठी नजर आईं।

दिल्‍ली अंबाला मुख्‍य रेल मार्ग होने की वजह से सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पानीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र, जींद, कैथल, यमुनानगर, करनाल में भी जवान तैनात हैं।

Published on:
18 Feb 2021 04:50 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश