विविध भारत

Rakesh Tikait बोले – जब तक सरकार नहीं मानेगी, आंदोलन चलता रहेगा

किसान नेता ने कहा कि अभी बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है। कानून वापस लेने के लिए तैयार नहीं है केंद्र सरकार।
less than 1 minute read
rakesh tikait
केंद्र का रवैया किसान विरोधी।

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन तीन माह से ज्यादा समय से जारी है। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन को जारी रखने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि जब तक सरकार बात नहीं मानेगी, आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा।

हमारी तैयारी लंबी है

बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने इस बात का भी जिक्र किया है कि अभी बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है। हमारी तैयारी तैयारी लंबी है। कानून वापस न होने की स्थिति में हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

गर्मी की तैयारी में जुटे किसान

वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ टीकरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने गर्मियों के लिए अपनी तैयारी में जुट गए हैं। टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शनस्थल पर पंखे, बोरवेल और फ्रिज का इंतजाम किया है।

दूसरी तरफ किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर चुकी है। केंद्र का कहना है कि सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी। कानूनों में संशोधन के लिए हम तैयार हैं।

Updated on:
04 Mar 2021 01:48 pm
Published on:
04 Mar 2021 01:42 pm
Also Read
View All
Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी