विविध भारत

Ram Mandir Bhoomi Poojan : अयोध्या में पीएम मोदी के आसपास होगा कोरोना निगेटिव जवानों का घेरा , जानिए क्यों?

PM Modi की सुरक्षा के लिए 45 वर्ष से कम उम्र के जवान होंगे तैनात। 200 Covid-19 निगेटिव जवान होंगे PM मे इर्द—गिर्द तैनात। कार्यक्रम स्थल की ओर कोई भी निजी वाहन नहीं जा सकेगा।

2 min read
200 Covid-19 निगेटिव जवान होंगे PM मे इर्द—गिर्द तैनात।

नई दिल्ली। श्री राम मंदिर भूमि पूजन ( Shri Ram Mandir Bhoomi Poojan ) के सिलसिले में 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) अयोध्या ( Ayodhya ) में होंगे। कोरोना संकट ( Coronavirus Crisis ) के बीच भूमि पूजन कार्यक्रम में उनके आगमन को देखते हुए इस बार खास सुरक्षा-व्यवस्था ( Special security system ) तैयारी है। इसके लिए विशेष रणनीति तैयार कर ली गई है। खासकर कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी ( Pm Narendra Modi ) के अयोध्या के दौरे के मद्देनजर उनके आसपास सुरक्षा घेरे में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के लिए दो खास मानक तय किए गए हैं। पहला ऐसे पुलिसकर्मी जिनकी उम्र 45 वर्ष से कम है और चुस्त-दुस्त हैं और ऐसे पुलिसकर्मी जो कोविद-19 टेस्ट में निगेटिव ( Covid-19 Negetive Police Force ) पाए गए हैं। यानि इस बार अयोध्या दौरे के दौरान पीएम कोरोना निगेटिव जवानों के घेरे में होंगे। उनके इर्द—गिर्द केवल उन जवानों का घेरा होगा जो कोरोना निगेटिव होंगे।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के ऐसे 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर लिया गया है। यह काम यूपी के डीजीपी की देखरेख में जारी है। चिन्हित जवानों को 5 अगस्त की ड्यूटी तक अपनी सुरक्षा को लेकर खास एहतियात बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री के आसपास करीब 35 जवानों को दूसरे चक्र के सुरक्षा घेरे में लगाया जाएगा। इनर रिंग में ऐसे अन्य पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहेंगे।

इसके अलावा अयोध्या में भूमि पूजन ( Bhoomi Poojan ) के दिन सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा ( Unprecedented security circle ) होगा। पीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अयोध्या में 75 से अधिक स्थानों पर बैरीकेडिंग कर सघन चेकिंग कराई जाएगी।

सुरक्षा की तैयारी इस लिहाज से है कि 5 अगस्त को यहां बिना चेकिंग प्वाइंट ( Checking Point ) से गुजरे कोई भी व्यक्ति अपने कदम आगे नहीं बढ़ा सकेगा। आतंकी हमले की आशंका के दृष्टिगत तीन अगस्त से ही चेकिंग और कड़ी हो जाएगी। पुलिस दो दिन पहले से ही चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी।

इतना ही नहीं अयोध्या के आसपास के जिलों में भी संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन जिलों से अयोध्या की ओर जाने वाले हर वाहन पर कड़ी नजर रखने व हर संदिग की सघन तलाशी लिए जाने के निर्देश हैं।

बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल की ओर कोई भी निजी वाहन ( Private Vehicle ) नहीं जा सकेगा। अयोध्या में करीब 4000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने की योजना है। इसके अलावा पीएसी और अर्द्धसैनिक बल के जवान व एटीएस कमांडो भी मुस्तैद रहेंगे।

Updated on:
01 Aug 2020 02:35 pm
Published on:
01 Aug 2020 02:29 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत