
बिहार सरकार रिया की Petitoon का विरोध करेगी और सुशांत के पिताजी की मदद करेगी।
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत ( Sushant Rajput Death Case ) का मामला अब सुप्रीम कोर्ट ( Supreme court ) के पाले में है। इस मामले में अब रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakraborty) और उनके भाई शोवित घिरते हुए नजर आ रहे हैं। अब रिया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुकी हैं। इस बीच नई जानकारी ये सामने आई है कि रिया की याचिका ( Petition ) पर सुनवाई 5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में हो सकती है।
रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakraborty ) ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार द्वारा बिहार में दर्ज कराई एफआईआर ( FIR ) को मुंबई में ट्रांसफर कराने के लिए शीर्ष अदालत में याचिका दायर की है। सुशांत डेथ केस के कई दिनों बाद रिया चक्रवर्ती (Rhea chakraborty) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) में माना है कि वह सुशांत के साथ लिव इन रिलेशनशिप ( Live in relationship ) में थी।
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में एक्ट्रेस रिया ने कहा है कि दोनों 8 जून तक लिव इन में थे और और इसके बाद वो अस्थायी रूप से मुंबई में अपने घर पर शिफ्ट हो गई थी।
रिया ने अपनी ट्रांसफर याचिका में दावा किया है कि सुशांत ( Bollywood actor Sushant singh rajput ) डिप्रेशन का शिकार था और डिप्रेशन की दवा ले रहा था। रिया ने बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत बाद उसे हत्या और बलात्कार की धमकी मिल रही हैं। इस मामले में उसने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है।
रिया ने अपनी याचिका में इस बात का भी जिक्र किया है कि सुशांत के पिता का बिहार में काफी प्रभाव है। वहां निष्पक्ष जांच नहीं हो पाएगी। सुशांत के पिता के साथ स्थानीय अधिकारियों का भी हाथ है। वह जांच और ट्रायल ( Trial ) को प्रभावित कर सकते हैं। याचिका में कहा गया है कि यह मान भी लिया जाए कि आरोपों में सच्चाई है तो भी अपराध पूरी तरह से मुंबई पुलिस के अधिकार क्षेत्र में होगा।
बिहार सरकार ने दाखिल की कैविएट
दूसरी तरफ। सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार सरकार ( Bihar Government ) भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। बिहार सरकार ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है। मामले की जांच पटना से मुंबई से ट्रांसफर करने की सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की याचिका का बिहार सरकार विरोध करेगी। सुशांत सिंह मूल रूप से बिहार के ही रहने वाले थे।
बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट में सुशांत के पिताजी की मदद करेगी। वह इस मामले में बिहार में दर्ज एफ़आइआर की जांच मुंबई पुलिस के पास ट्रांसफ़र करने की रिया चक्रवर्ती की याचिका का सुप्रीम कोर्ट में विरोध करेगी।
दोनों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज
बता दें कि रिया चक्रवर्ती और उनके भाई पर FIR दर्ज होने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग (Money laundering ) का मामला भी दर्ज किया जा चुका है।
Updated on:
1 Aug 2020, 10:42 AM IST
Published on:
1 Aug 2020, 10:30 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.