31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gurugram : साइबर सिटी में कुछ युवकों ने की सरेआम गुंडागर्दी, मीट ले जा रहे युवक को हथोड़े से पीटा

Gurugram के बादशाहपुर इलाके में कुछ युवकों ने मीट ले जा रहे pickup driver की सरेआम पिटाई की। मौके पर पहुंची Badshahpur Police ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। Pickup driver Lukman को बचाने के दौरान आरोपी युवकों ने पुलिस से भी बहस की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 1 Aug 2020, 8:28 AM IST

'Sarang Badshah' gang is very dangerous in jabalpur

'Sarang Badshah' gang is very dangerous in jabalpur

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम ( Cyber city Gurugram ) में गुंडागर्दी ( Hooliganism ) का एक सनसनीखेज और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यह एक ऐसी घटना है जिसकी तस्वीरें देखकर हर किसी का कालेजा कांप उठेगा।

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर ( Delhi-NCR ) क्षेत्र के गुरुग्राम में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मीट से भरी एक पिकअप गाड़ी ( Pickup Van ) को कई किलोमीटर पीछा कर कुछ कथित युवकों ने पकड़ लिया। उसे बाद पिकअप चालक ( Pickup driver ) को नीचे उतारकर हथोड़े ( Hammer) से पीटना शुरु कर दिया।

बीच सड़क पर मापरीट के इस इस घटना की किसी ने मोबाइल में वीडियो बना लिया। वीडियो ( Video ) में साफ दिख रहा है कि कथित रूप से कुछ युवक बेरहमी से सरेआम गाड़ी चालक को बीच सड़क पर गिरा कर हथोड़े से पीट रहे हैं।

Death Report-2018 : नहीं सुधरे हालात, 5 में से केवल 1 मौत मेडिकली सर्टिफाइड

अफसोस की बात है कि मारपीट की घटना गुरुग्राम पुलिस ( Gurugram Police ) के जवानों और दर्जनों लोगों के सामने बीच सड़क हो रहा था लेकिन किसी ने युवक को बचाने की कोशिश नहीं की।

जानकारी के मुताबिक कथित युवकों ने पहले तो बादशाहपुर कस्बे से पिकअप गाड़ी का करीब 8 किलोमीटर तक पीछा किया। पीछा करते हुए गुरुग्राम की जुम्मा मस्जिद ( Jumma Masjid ) के पास पिकअप चालक को पकड़ लिया। उसके बाद मस्जिद के पास ही चालक को बेहरमी से पीटते रहे।

पिकअप चालक लुकमान ( Pickup driver Lukman ) को अधमरा करने के बाद आरोपी युवक उसको अगवा कर ले गए और वापिस बादशाहपुर ले जाकर पीटने लगे। मौके पर पहुंची बादशाहपुर पुलिस ने लुकमान को बचाकर अपने वैन में बिठा लिया। इससे नाराज मारपीट में शामिल युवक नाराज हो गए और पुलिस वालों से ही उलझ गए। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सोहना से बीजेपी के विधायक संजय सिंह ( BJP MLA Sanjay Singh ) भी मौके पर पहुंचे गए थे।

Delhi Riots : एलजी ने केजरीवाल कैबिनेट का फैसला बदला, राष्ट्रपति कोविंद के पास भेजा वकीलों का मुद्दा

किसी तरह बादशाहपुर पुलिस ने घायल लुकमान को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल लुकमान के बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गाड़ी के मालिक ने बताया कि वो पिछले 50 सालों से मीट का कारोबार करते हैं। इस गाड़ी में भैंस का मीट लाया जा रहा था। पुलिस ने कथित हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर मीट का सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिया है।