विविध भारत

Randeep Guleria : दिल्ली को कोरोना सुनामी से बचाने के लिए प्रभावी रणनीति पर अमल जरूरी

  कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय। कोरोना प्रोटोकॉल पर सख्ती से अमल जरूरी।
less than 1 minute read
randeep guleria
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय।

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण का स्तर विस्फोटक स्थिति में है। सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि सरकार कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को तत्काल प्रभाव से नियंत्रित करे। ताकि कोरोना सुनामी की स्थिति तक पहुंचने से बच सकें।

कोरोना गाइडलाइन पर हो पालन

भारी संख्या में कोरोना के नए मामले ऐसे लोगों की है जो सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं करते हैं। इसलिए हमें कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए आक्रामक और सख्ती से काम लेना होगा। हमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सख्ती से कराना होगा।

उन्होंने कहा कि Pfizer के टीके को -70C पर रखना पड़ेगा। भारत जैसे विकासशील देशों के लिए यह काम एक चुनौती है। भारत में कोल्ड चेन बनाए रखना मुश्किल काम है। खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में।

Updated on:
11 Nov 2020 03:29 pm
Published on:
11 Nov 2020 03:21 pm
Also Read
View All
ओएनजीसी मेहसाणा एसेट का कुल 96 मिलियन मीट्रिक टन कच्चे तेल का उत्पादन, प्रमुख ऑनशोर तेल उत्पादक क्षेत्रों में शामिल, उत्पादन में 10 प्रतिशत हिस्सा

Ambikapur News: बेटे ने शिक्षक पिता से मांगे 5 हजार, रुपए भी नहीं लिए और दे दी जान, फिर स्कूल में बजी मोबाइल की घंटी

राष्ट्रीय डाक सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता की विजेता छात्रा मीरा का सम्मान

चंडीगढ़ से गुजरात पहुंचे युवा प्रतिनिधिमंडल का सीयूजी में स्वागत, प्रदेश की संस्कृति और परंपराएं जानेंगे

Python Surgery: स्नेकमैन ने ‘इंडियन रॉक पाइथन’ को अंबिकापुर से पहुंचाया बिलासपुर, डॉक्टरों ने 3 घंटे की सर्जरी, निकाला ट्यूमर