विविध भारत

NTRO और रॉ का बड़ा खुलासा, एयर स्ट्राइक के समय बालाकोट में 300 मोबाइल थे एक्टिव

- NTRO और रॉ ने एयर स्ट्राइक को लेकर किया बड़ा खुलासा - एयर स्ट्राइक के वक्त करीब तीन सौ मोबाइल फोन थे एक्टिव
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Mar 2019, 11:34 PM IST
air
NTRO और रॉ का बड़ा खुलासा, एयर स्ट्राइक के समय बालाकोट में 300 मोबाइल थे एक्टिव

नई दिल्ली। एयर स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान का एक और झूठ सामने आया है। भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव के बीच एयर स्ट्राइक को लेकर रॉ और एनटीआरओ ने बड़ा खुलासा किया है। एजेंसियों के मुताबिक, एयर स्ट्राइक के वक्त बालाकोट में करीब तीन सौ मोबाइल फोन एक्टिव थे।

रॉ और NTRO का बड़ा खुलासा

बुधवार को भारत के कई जांच एजेंसियों ने एयर स्ट्राइक को लेकर बड़ा खुलासा किया। रॉ ने कहा है कि एयर स्ट्राइक के वक्त बालाकोट में करीब तीन सौ मोबाइल फोन एक्टिव थे। वहीं, नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन(NTRO) ने भी यह खुलासा किया है कि एयर स्ट्राइक के वक्त बालाकोट में करीब तीन सौ मोबाइल फोन एक्टिव थे। इस नये खुलासे से हड़कंप मच गया है। इस खुलासे से साफ स्पष्ट है कि भारतीय वायुसेना ने जिस समय बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर हमला किया, उस समय वहां पर करीब तीन सौ आतंकी मौजूद थे।

जांच एजेंसी ने खोला बड़ा राज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NTRO और RAW ने भारतीय वायुसेना को बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के कैंप में करीब तीन सौ मोबाइल फोन एक्टिव होने की जानकारी दी थी। इस जानकारी के बाद भारतीय वायुसेना के मिराज लड़ाकू विमानों ने जैश के कैंप पर एयर स्ट्राइक की थी। इधर, खबर यह भी आ रही है कि एक बार फिर भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के एक ड्रोन विमान को मार गिराया है।

Updated on:
4 Mar 2019, 11:34 PM IST
Published on: