विविध भारत

गणतंत्र दिवस सेलीब्रेशन और किसान ट्रैक्टर मार्च एक साथ, राजधानी किले में तब्दील

दिल्ली में 72वें गणतंत्र दिवस की परेड के बाद किसान संगठन आज ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे राजधानी दिल्ली की कई सीमाओं पर हजारों सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों को किया गया है तैनात

2 min read

नई दिल्ली। पूरे देश में आज 72वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जाएगा। देश की राजधानी दिल्ली में राजपथ से लेकर नेशनल स्टेडियम तक परेड निकाली जाएगीै। वहीं दूसरी ओर दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। जिसके तहत देश की राजधानी दिल्ली को पूरी तरह से किले में तब्दील कर दिया गया है। सीमाओं पर सशस्त्र बलों को तैनात कर दिया गया है। मल्टी लेवल सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जगह-जगहों पर शार्प शूटर तक तैनात कर दिए गए हैं।

राजपथ से नहीं विजय चौैक से शुरू होगी परेड
कोरोना वायरस की वजह से इस बार परेड की लंबाई में परिवर्तन किया गया है। इस बार परेड को राजपथ से शुरू ना करते हुए विजय चौक से शुरू किया जाएगा जोकि नेशनल स्टेडियम तक जाएगी, जो पहले लाल किले तक जाती थी। इस परेड के माध्यम से दुनियाभर को भारत की ताकत, संस्कृति और अनेकता में एकता की झलक दिखाई जाती है।

किसान ट्रैक्टर परेड
थ्री फॉर्म लॉ का विरोध कर रहे किसान आज देश की राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर रैली का आयोजन भी करेंगे। किसानों के अनुसार वो सेंट्रल दिल्ली में नहीं जाएंगे। उनकी रैली का आयोजन गणतंत्र दिवस की आधिकारिक परेड के समापन के बाद होगा। संगठनों की ओर से दावा किया गया है कि उनकी रैली में करीब दो लाख ट्रैक्टरों के हिस्सा लेने के आसार हैं। जोकि सिंघू बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाज़ीपुर से चलेगी।

दिल्ली पुलिस मुस्तैद
गणतंत्र दिवस पर हर साल मुस्तैद रहने वाली दिल्ली पुलिस के सामने पहली बार ऐसी परिस्थिति सामने आई है। परेड खत्म होने के बाद भी दिल्ली पुलिस को राहत की सांस नहीं मिलेगी। पुलिस को पूरी मुस्तैदी के साथ सड़कों पर पूरे दिन तैनात रहना होगा। आधिकारिक परेड के बाद किसान दिल्ली की सड़कों पर ट्रैक्टर के साथ दिखाई देंगे। किसानों का ट्रैक्टर परेड दोपहर में शुरू होकर देर शाम तक जारी रहने की उम्मीद है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह के तहत करीब छह हजार सुरक्षा कर्मियों को तैनात है। उन्होंने बताया कि कोरोना को देखते हुए राजपथ पर लोगों की जांच करने वाले कर्मचारी पीपीई किट पहने हुए दिखाई देंगे।

Updated on:
26 Jan 2021 07:56 am
Published on:
26 Jan 2021 07:49 am
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?