विविध भारत

जानें अगर लॉकडाउन न होता तो अब तक कितने लोगों को चपेट में ले चुका होता कोरोना? पढें रिपोर्ट

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी लॉकडाउन से कोरोना के संभावित केसों में 83 से 85 प्रतिशत तक की कमी
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2020, 8:41 PM IST
जानें अगर लॉकडाउन न होता तो अब तक कितने लोगों को चपेट में ले चुका होता कोरोना? पढें रिपोर्ट
जानें अगर लॉकडाउन न होता तो अब तक कितने लोगों को चपेट में ले चुका होता कोरोना? पढें रिपोर्ट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रकोप ( Coronavirus outbreak ) के चलते देश में 21 दिन का लॉकडाउन ( Lockdown ) जारी है। 14 अप्रैल तक चलने वाले इस लॉकडाउन में लोगों को भले ही कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हो, लेकिन इससे कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के केसों को कम करने में मदद अवश्य मिल रही है।

यह हम नहीं, बल्कि कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) पर शोध कर रहे वैज्ञानिक कह रहे हैं। एक शोध के अनुसार लॉकडाउन से कोरोना वायरस ( Coronavirus Infection ) के संभावित केसों में 83 से 85 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।

उत्तर प्रदेश की शिव नादर यूनिवर्सिटी की स्टडी में सामने आया है कि लॉकडाउन के कारण कोरोना के संदिग्ध लक्षणों वालों को क्वारंटाइन किया जा रहा है।

स्टडी में खुलासा हुआ है कि अगर लॉकडाउन जैसा कदम न उठाया जाता तो कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या ढ़ाई लाख तक पहुंच सकती थी जबकि पांच हजार से अधिक लोग अभी तक अपनी जान गवां चुके होते।

Coronavir कोरोना वायरस स के लिए सॉफ्ट टारगेट हैं सिगरेट पीने वाले, जाने संक्रमण का खतरा इतना क्यों?

यूनिवर्सिटी के एस्सिटेंट प्रोफेसर समित भट्टाचार्य के अनुसार लॉकडाउन की वजह से 80 से 90 प्रतिशत आबादी सामुदायिक दूरी में रह रही है।

प्रोफेसर भट्टाचार्य ने बताया कि एक अनुमान के अनुसार लॉकडाउन के 20वें दिन तक में कोरोना के 83 प्रतिशत मामले कम हो सकते हैं।

आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1965 तक पहुंच गई है। जबकि 50 से अधिक लोगों की इस बीमारी की वजह से मौत हो चुकी है।

Updated on:
2 Apr 2020, 8:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अक्षय ऊर्जा पकड़ रही रफ्तार, बैटरी उत्पादन में भारत पिछड़ा

राजकोट-जूनागढ़ दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय

एनडीडीबी और डेयरी सर्विसेज को वैश्विक सम्मान,न्यूजीलैंड में आइडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में जीते तीन पुरस्कार

IT Raid: सूरजपुर-अंबिकापुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, 12 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

Koria Bee Attack: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती