विविध भारत

आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, आज हो सकती है बारिश; कई शहरों में स्कूलों की छुट्टी

राजधानी दिल्ली समेत देश के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम ने पलटी मारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 8:15 AM IST
Met Alert

नई दिल्ली। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के हिसाब से ही देश के अधिकांश इलाकों में मौसम का मिजाज तेजी से बदला। मंगलवार को कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ-साथ तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है। दिल्ली समेत कई राज्यों में एहतियातन स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। आपको बता दें कि पिछले एक हफ्ते में अलग-अलग राज्यों में सवा सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए। रविवार को हालात को मद्देनजर रखते हुए गृह मंत्रालय ने भी अलर्ट जारी किया था।

देर रात 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं
दिल्ली में बवंडर की शुरुआत सोमवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुई। सफदरजंग वेधशाला के एक अधिकारी के मुताबिक हवाओं की रफ्तार करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा था। धूल भरी आंधी का यह दौर कई घंटों तक चला। इस दौरान राजधानी में यातायात भी काफी हद तक प्रभावित हुआ और बिजली आपूर्ति पर भी असर देखा गया। हर बार की तरह इस बार भी आंधी के चलते कई पेड़ टूटकर गिर गए, जिनसे रास्ते अवरूद्ध हो गए।

पूर्वोत्तर में भी बड़ा असर
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, धूल भरी आंधी और तूफान का असर पूर्वोत्तर में भी देखा गया। त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में जबर्दस्त नुकसान हुआ। राज्य में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और 1800 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा।

यूपी-हरियाणा में भी पड़ा असर
राजधानी दिल्ली के साथ-साथ आंधी-तूफान का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी काफी ज्यादा रहा। मौसम के हालात के मद्देनजर मेरठ-गाजियाबाद में भी प्रशासन ने आज शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद में भी आंधी का काफी ज्यादा असर रहा। हरियाणा सरकार ने राज्य की सभी नगर पालिकाओं में कर्मचारियों-अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता