विविध भारत

कल जांच के लिए अस्पताल पहुंचीं थीं Congress अध्यक्ष Sonia Gandhi, आज सेहत में संतोषजनक सुधार

अस्पताल ने बताया कि सोनिया ( Congress interim president Sonia Gandhi ) की सेहत में हुआ है संतोषजनक सुधार। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सर गंगाराम ( sir ganga ram hospital delhi ) अस्पताल में ( Sonia Gandhi hospitalised ) भर्ती। अस्पताल के मुताबिक नियमित जांच ( routine checkups ) के लिए पहुंची अस्पताल, हालत स्थिर।

less than 1 minute read
satisfactory improvement in Congress interim president Sonia Gandhi's health: Sir Ganga Ram Hospital

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत में अब संतोषजनक सुधार हो रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को सर गंगाराम अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में दी गई। राजधानी स्थित सर गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. डीएस राणा ने बताया कि सोनिया गांधी को कल शाम सात बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी जांच की जा रही है। उनके स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार हो रहा है।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने बयान जारी कर कहा कि सोनिया गांधी को गुरुवार शाम 7 बजे नियमित परीक्षण के लिए भर्ती कराया गया।

इस संबंध में अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. डीएस राणा ने कहा था, "सोनिया गांधी को गुरुवार शाम 7 बजे सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया। चिंता करने की कोई बात नहीं है, उन्हें केवल नियमित परीक्षण और जांच के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।"

इससे पहले फरवरी में पेट में दर्द की शिकायत की वजह से सोनिया गांधी को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने से पहले आज गुरुवार को सोनिया गांधी ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ बैठक की और उनके साथ वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया था, जिसमें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सहित शीर्ष नेताओं ने भाग लिया था। इस बैठक में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल को एक बार फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग रखी।

Updated on:
31 Jul 2020 10:18 pm
Published on:
31 Jul 2020 09:41 pm
Also Read
View All