विविध भारत

सुप्रीम कोर्ट आज कर सकता है किसानों की ट्रैक्टर रैली रोकने की अपील पर सुनवाई, किसानों को भरोसा मिलेगा न्याय

आज सुप्रीम कोर्ट केंद्र की अर्जी पर सुनवाई कर सकता है, जिसमें उन्होंने 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली पर रोक लगाने की मांग की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jan 2021, 10:13 AM IST
Sc can hear hearing on appeal of farmers to stop tractor rally today
Sc can hear hearing on appeal of farmers to stop tractor rally today

नई दिल्ली। आज सुप्रीम कोर्ट केंद्र की अर्जी पर सुनवाई कर सकता है, जिसमें उन्होंने 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर किसानों ने कोर्ट पर भरोसा जताते कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके साथ न्याय होगा। उन्हें सरकार पर भरोसा बिल्कुल भी नहीं रहा है। अगर सरकार को मामले को निपटाना ही होता तो कब का निपटा दिया होता। आपको बता दें कि मंगलवार को किसानों को अपना प्रदर्शन जारी रखते हुए 48 दिन हो गए हैं।

कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 48वें दिन भी जारी है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट से तो उम्मीद है मगर सरकार से उम्मीद नहीं है क्योंकि अगर सरकार चाहती तो यह फैसला अब तक हो गया होता। वहीं दूसरी ओर गाज़ीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 46वें दिन भी जारी है। भारतीय किसान यूनियन के राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि हम कोर्ट से अपेक्षा करेंगे कि कानूनों को खत्म करने का आदेश दे और एमएसपी पर कानून बने।

Updated on:
12 Jan 2021, 10:13 AM IST
Published on: