विविध भारत

सुप्रीम कोर्ट से बीजेपी नेताओं को बड़ी राहत, ममता सरकार को जारी किया नोटिस, 4 हफ्ते में मांगा जवाब

  बीजेपी नेताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर नो एक्शन का आदेश। ममता बनर्जी चाहते हुए भी बीजेपी नेताओं के खिलाफ नहीं ले पाएंगी एक्शन।

less than 1 minute read
बीजेपी नेताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर नो एक्शन का आदेश।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में ममता सरकार की समस्याएं कम होने की उम्मीद बहुत कम है। ऐसा इसलिए कि भारतीय जनता पार्टी की एक याचिका पर सुनवाई के बाद पश्चिम बंगाल इकाई के नेताओं शीर्ष अदालत ने बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी के नेताओं के खिलाफ दर्ज FIR मामले में नो कार्रवाई का आदेश दिया है।

4 सप्ताह के अंदर जवाब दाखिल करने का आदेश

शीर्ष अदालत ने बीजेपी नेता मुकुल रॉय, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और सांसद अर्जुन सिंह की याचिका पर पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक भी लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्र, सीबाआई व अन्य को भी नोटिस जारी किया है। चार सप्ताह के अंदर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।

बीजेपी के सांसद अर्जुन सिंह पर 64 केस दर्ज

बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि उन्होंने जबसे टीएमसी छोड़ी तबसे 64 केस दर्ज किए गए हैं। सिंह ने अपनी याचिका में कहा है कि मैं सांसद हूं और मेरे खिलाफ दंगा भड़काने के मुकदमें दर्ज कराए गए, जो राजनीति से प्रेरित है। कैलाश विजयवर्गीय की तरफ से कहा गया कि मैं एमपी से सांसद हूं पार्टी पदाधिकारी हूं। जबसे पश्चिम बंगाल प्रचार के लिए जाने लगा उसके बाद मेरे खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाने लगे। इसी तरह ममता सरकार पर कई अन्य नेताओं ने परेशान करने के लिए केस दर्ज करने का आरोप लगाया।

Updated on:
18 Dec 2020 05:11 pm
Published on:
18 Dec 2020 03:39 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत