विविध भारत

सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर पर जल्‍द सुनवाई के संकेत, वादी गोपाल सिंह को मिली अर्जी दाखिल करने की अनुमति

Supreme Court में गोपाल सिंह ने की तत्‍काल सुनवाई की मांग अदालत से गोपाल को मिली अर्जी दाखिल करने की अनुमति CJI रंजन गोगाई की अध्‍यक्षता वाली पीठ कर रही है सुनवाई
2 min read
sc
सुप्रीम कोर्ट ने वादी गोपाल सिंह से अर्जी दाखिल करने को कहा, राम मंदिर मुद्दे पर जल्‍द सुनवाई के संकेत

नई दिल्‍ली। सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) में मंगलवार को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद ( Ram Janambhoomi-Babri masjid ) मुद्दे पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मूल वादियों में से एक गोपाल सिंह विशारद ने एक याचिका दायर कर अयोध्‍या विवाद ( ayodhya dispute ) पर तत्‍काल सुनवाई की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने मूल वादी गोपाल सिंह से कहा कि हम इस मुद्दे पर विचार करेंगे।

गोपाल सिंह की अर्जी स्‍वीकार

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई (CJI Ranjan Gogoi ) की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने वादी की अर्जी स्‍वीकार कर ली है। सीजेआई रंजन गोगोई ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद ( Ram Janambhoomi-Babri masjid ) मामले के मूल वादियों में से एक गोपाल सिंह विशारद को इस मामले में जरूरी अर्जी दाखिल करने को कहा है।

SC ने 8 मार्च को गठित की थी मध्‍यस्‍थता कमेटी

इससे पहले राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद ( Ram Janambhoomi-Babri masjid ) विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ की मई में सुनवाई हुई थी। मई में जस्टिस खलीफुल्ला कमेटी ने मध्यस्थता को लेकर अपनी रिपोर्ट शीर्ष अदालत के समक्ष दाखिल की थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने खलीफुल्‍टा कमेटी को मध्‍यस्‍थता की पूरी रिपोर्ट विस्‍तार से देने को कहा था।

सुप्रीम कोर्ट ने 8 मार्च को अपने फैसले में मामले में मध्‍यस्‍थता को मंजूरी दे दी थी और तीन मध्‍यस्‍थों की नियुक्ति भी की थी। इन मध्‍यस्‍थों में जस्टिस कलीफुल्ला ( JUstice Kalifulla), वकील श्रीराम पंचू (Advocate Sriram Panchu) और आध्यात्मिक गुरु श्री-श्री रविशंकर ( Spiritual Priest Shri Shri Ravishankar) हैं।

बता दें कि CJI रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की पीठ मामले की सुनवाई करेगी।

Updated on:
09 Jul 2019 02:52 pm
Published on:
09 Jul 2019 12:35 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video