विविध भारत

कोरोना का खौफ: दिल्ली सरकार का फैसला, 8वीं तक के छात्र नहीं बुलाए जाएंगे स्कूल

कोरोना वायरस के चलते दिल्ली में आठवीं तक के स्कूल बंद
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Apr 2021, 8:28 PM IST
untitled_8.png

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल यानी शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में सीएम केजरीवाल ने कोरोना को लेकर मौजूदा हालातों की समीक्षा करेंगे। वहीं, दिल्ली सरकार ने राजधानी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केसों पर चिंता भी जताई है। सरकार ने अगले आदेश तक 8वीं तक के स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया।

तय हुआ है कि आठवीं तक के छात्रों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। जबकि 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र स्कूल जाकर क्लास ज्वाइन कर सकेंगे। आपको बता दें कि महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली समेत तमाम राज्यों में कोरोना वायरस के केसों में उछाल देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि महाराष्ट्र समेत कई राज्य तो लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाने पर भी विचार कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली में हुई कोरोना मरीजों की बढ़ोतरी ने सरकार को चिंता में डाल दिया है। वहीं, एक आज यानी एक अप्रैल से कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। इस चरण में 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है।

Updated on:
1 Apr 2021, 8:28 PM IST
Published on: