विविध भारत

RSS के वरिष्‍ठ विचारक एमजी वैद्य का नागपुर में निधन, अचानक सेहत बिगड़ी

Highlights शुक्रवार को उनकी सेहत अचानक बिगड़ने लगी। हाल ही में वे कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होकर निकले थे।

less than 1 minute read

नई दिल्ली। आरएसएस के वरिष्ठ विचारक और संगठन के पहले प्रवक्ता माधव गोविंद वैद्य (MG Vaidya) का शनिवार दोपहर नागपुर में निधन हो गया। उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की। वे 97 वर्ष के थे। उनके पौत्र विष्णु वैद्य ने बताया कि उनका निधन दोपहर 3़ 35 बजे एक निजी अस्पताल में हुआ। विष्णु वैद्य ने बताया कि वे कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस से सक्रमित हुए थे। मगर वह इस महामारी से उबर गए थे। मगर शुक्रवार को उनकी सेहत अचानक बिगड़ने लगी।

97 वां जन्‍मदिन मनाया गया था

गौरतलब है कि इसी साल 11 मार्च को नागपुर में उनका 97 वां जन्‍मदिन मनाया गया था। इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत, नितिन गडकरी आदि मौजूद रहे थे। संघ के पहले आधिकारिक प्रवक्ता रहे वैद्य बीते कुछ दिनों से बीमार थे और नागपुर के स्पंदन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। यहीं उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। वैद्य का अंतिम संस्कार रविवार को अंबाजारी घाट पर किया जाएगा।

Published on:
19 Dec 2020 05:38 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत