विविध भारत

मौत की सजा पाने वाली शबनम ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को फिर भेजी दया याचिका

शबनम के पास अभी कई कानूनी विकल्प हैं। इलाहाबाद और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को दे सकती है चुनौती।

less than 1 minute read
shabnam
सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर करने का अधिकार भी उसके पास है।

नई दिल्ली। करीब 13 साल पहले अपने परिवार के सात सदस्यों की निर्मम हत्या के आरोप में मौत की सजा पाने वाली शबनम ने एक बार फिर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास दया याचिका भेजी है। इस बारे में डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया है कि शबनम पहले भी उत्तर प्रदेश की राज्यपाल से माफी मांग चुकी है लेकिन उन्होंने दया याचिका खारिज कर दी थी।

कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल कर सकती है शबनम

राष्ट्रपति और राज्यपाल को भेजी गई दूसरी याचिका के बारे में शबनम की वकील श्रेया रस्तोगी ने दावा किया है कि बावनखेड़ी हत्याकांड में दोषी शबनम के पास पास अभी कानूनी विकल्प हैं। ऐसे कई संवैधानिक उपाय हैं जिन्हें शबनम मामले में अभी अपनाया जाना अभी बाकी है।

इनमें इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उसकी दया याचिका की अस्वीकृति को चुनौती देने के अधिकार शामिल हैं। उनके पास सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर करने का भी अधिकार है।

राष्ट्रपति से दया याचिका स्वीकार करने की मांग

बता दें कि शबनम के 12 साल के बेटे ने अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर देश के राष्ट्रपति से अपील की थी। उनकी मां की दया याचिका पर एक बार फिर से विचार किया जाए और इसी के मद्देनजर मसले पर आगे का विकास जारी है।

Updated on:
21 Feb 2021 03:42 pm
Published on:
21 Feb 2021 03:36 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन