विविध भारत

शरद पवार ने भाजपा नेता पर कसा तंज, कहा- मुझे नहीं मालूम था कि रावसाहेब एक ज्योतिषी भी हैं

Highlights भाजपा नेता रावसाहेब ने दो से तीन माह में सरकार बनने का दावा किया था। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कहना है कि राज्य की ठाकरे सरकार चार साल भी नहीं चलेगी।

less than 1 minute read
शरद पवार।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब पाटिल दानवे ने महाराष्ट्र में अगले दो-तीन माह में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। इसे लेकर राकांपा प्रमुख शरद पवार ने तंज कसते हुए कहा कि रावसाहेब पाटिल दानवे वर्षों से सांसद और राजनेता रहे हैं लेकिन मुझे उनके इस गुण के बारे में पता नहीं था। राजनीति में, उन्हें कभी 'ज्योतिषी' के रूप में नहीं जाना जाता था, लेकिन अब मुझे पता है कि उनके पास यह प्रतिभा भी है।

गौरतलब है कि भाजपा नेता रावसाहेब पाटिल दानवे ने विधान परिषद के लिए चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि 'आप यह मत सोचिए कि हमारी सरकार नहीं बनेगी, यह दो-तीन महीनों में बनेगी ... हम इन चुनावों के समापन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।'

इससे पहले बिहार चुनाव के परिणाम आने के ठीक एक दिन बाद 11 नवंबर को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का कहना था कि राज्य की ठाकरे सरकार चार साल भी नहीं चलेगी। इसके बाद से कहा जा रहा है कि क्या महाराष्ट्र में जल्द भाजपा की सरकार बनने वाली है।

Updated on:
24 Nov 2020 04:40 pm
Published on:
24 Nov 2020 04:35 pm
Also Read
View All