विविध भारत

शरद पवार को है उम्मीद, 3 मई के बाद खत्म हो जाएगा लॉकडाउन

Highlight - शरद पवार ( Sharad Pawar ) ने माना कि लॉकडाउन ( Lockdown ) में राज्य को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है - शरद पवार ने 3 मई के बाद औद्योगिक काम शुरू किए जाने की बात कही है
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2020, 7:13 PM IST
sharad_pawar.jpg

मुंबई। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ( NCP ) के प्रमुख शरद पवार ने उम्मीद जताई है कि 3 मई के बाद लॉकडाउन खत्म हो जाएगा। शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में 3 मई के बाद औद्योगिक गतिविधियां शुरू की जा सकती हैं, जिसकी वजह से अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाया जा सके। शरद पवार ने कहा कि 3 मई के बाद स्थिति जरूर सामान्य नजर आ सकती है।

सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जाएगा पूरा ध्यान- शरद पवार

गुरुवार को शरद पवार ने फेसबुक लाइव करते हुआ कहा कि मुंबई और पुणे को लेकर जल्द ही कोई फैसले लिए जा सकते हैं। आपको बता दें कि ये दोनों शहर कोरोना हॉटस्पॉट घोषित हैं। पवार ने कहा कि 3 मई के बाद दी जाने वालीं सभी छूट सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए दी जाएंगी ताकि कोरोना वायरस से सभी को दूर रखा जाए।

'घनी आबादी वाले इलाकों से सामने आ रहे हैं कोरोना के केस'

शरद पवार ने मुंबई, पुणे, मालेगांव, औरंगाबाद और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से हो रहे प्रसार पर चिंता जताते हुए कहा कि कोरोना के ज्यादातर मामले घनी आबादी वाले इलाके से सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन तीन मई को समाप्त होगा। हम सभी जानना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) भविष्य के लिए किन कदमों की घोषणा करेंगे। लेकिन मुझे यकीन है कि जो इलाके ज्यादा प्रभावित हैं उन्हें छोड़कर, बाकी जगहों (कोविड-19 से अप्रभावित) पर औद्योगिक/व्यावसायिक गतिविधियां शुरू करने की अनुमति देंगे।’’

जिलाधिकारियों को दिए गए हैं निर्देश- शरद पवार

शरद पवार ने कहा कि राज्य बहुत बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है, इसीलिए फैक्टरी और उद्योगों को काम शुरू किया जाना चाहिए और लोगों को काम पर लौटना चाहिएए। शरद पवार ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को ऐसे निर्देश दिए गए हैं और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

Updated on:
30 Apr 2020, 7:13 PM IST
Published on: