विविध भारत

बिहारी बाबू को महारानी एलिजाबेथ देंगी ये बड़ा अवॉर्ड, फोर्ब्स पत्रिका की लिस्ट में शामिल

26 साल का यह लड़का विश्व के 30 सबसे टैलेंटेड युवाओं में शामिल है, जिसकी लिस्ट फोर्ब्स ने तैयार की है।

2 min read
Dec 08, 2017

नई दिल्ली। हमारे देश में बिहारियों को लेकर एक बेहद ही चर्चित कहावत है- एक बिहारी 100 पर भारी। ये बहुत हद तक बिल्कुल सटीक बैठती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यही है कि हमारे देश के आईएएस अधिकारियों में सबसे ज़्यादा बिहार से ही होते हैं। इसके अलावा बिहार के लोग देश के अन्य बड़े पदों पर भी कार्यरत हैं। इसी कड़ी में हम आपको एक और बिहारी से मिलाने ले जा रहे हैं। जो इस साल फोर्ब्स की लिस्ट में भी शामिल हैं। 26 साल का यह लड़का विश्व के 30 सबसे टैलेंटेड युवाओं में शामिल है, जिसकी लिस्ट फोर्ब्स ने तैयार की है। इस लिस्ट में शामिल सभी युवा 30 साल से कम उम्र के हैं। बिहार के रहने वाले शरद सागर ने न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

शरद को साल 2016 के क्वीन्स यंग लीडर्स अवॉर्ड्स के लिए नामिक किया गया है। ये सम्मान खुद ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ के हाथों से दिया जाएगा। दरअसल ये अवॉर्ड महारानी के सम्मान के लिए ही स्थापित किया गया है। मुख्य रुप से यह अवार्ड उन 52 राष्ट्रमंडल देशों के युवाओं को दिए जाते हैं, जिन्होंने अपने काम से प्रभावित किया होता है। बताते चलें कि दुनियाभर में चर्चित ये अवार्ड इस साल आखिरी बार दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य सुलझाने को तैयार बिहार के ये चार छात्र

विश्व के कुल 30 युवाओं में से 24 लोग एशिया से ही हैं। इन सभी युवाओं को ब्रिटेन का शाही परिवार ये अवार्ड देगा। इतना ही नहीं शरद ने इससे पहले भी विश्व के कई बड़े-बड़े फंक्शन्स में शामिल हो चुके हैं। शरद नॉर्वे के शाही परिवार, नोबेल शांति केंद्र और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के खास मेहमानों में भी शामिल रह चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बराक ओबामा ने शरद को इसी साल अपने किसी प्रोग्राम के लिए दो बार निमंत्रण दे चुके हैं। जबकि दूसरी बार वाला निमंत्रण तो पिछले ही सप्ताह आया है।

क्वीन्स यंग लीडर्स अवॉर्ड्स के सभी विजेताओं के नामों की घोषणा करते हुए प्रिंस हैरी ने सभी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि क्वीन्स यंग लीडर्स अवॉर्ड्स पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके इन युवाओं के साहस और प्रयासों को सलाम करता है। प्रिंस हैरी ने कहा कि ये वो युवा हैं जो राष्ट्रमंडल देशों में पाई जाने वाली सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए सभी समस्याओं का समाधान करके लोगों के बेहतर जीवन के लिए काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Video: महारानी एलिजाबेथ का सात साल के डॉगी ने किया सम्मान, फूल लेकर पहुंचा पास
Published on:
08 Dec 2017 03:31 pm
Also Read
View All
Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा

IG Donated Blood: आईजी पहुंचे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बोले- मेरा खून निकालिए, मैं रक्तदान करने आया हूं

चिनाब का पानी राजस्थान लाने की तैयारी, लाहौल घाटी में चेनाब-ब्यास लिंक पर 2352 करोड़ से होगा काम

Buddheshwar Story: सडक़ हादसे ने छीनी बुद्धेश्वर की जिंदगी की रफ्तार, 7 साल से वेतन नहीं, व्हीलचेयर पर पहुंचा कलेक्टर के पास