विविध भारत

पत्थरबाजों की मौत से शोपियां में बिगड़े हालात, पुलिस वैन पर हुआ था पेट्रोल बम से हमला

शोपियां में सेना पर पत्थरबाजों ने अचानक हमला कर दिया, जिसके बाद ने आत्मरक्षा के लिए चलाई गई गोली में दो पत्थरबाज मारे गए। दो दिनों ने सेना ने 5 हिजबुल के आतंकियों को भी ढेर किया है।
2 min read
Aug 04, 2018
stone-pelting
पत्थरबाजों की मौत से शोपियां में बिगड़े हालात, पुलिस वैन पर हुआ था पेट्रोल बम से हमला

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में दो दिनों तक सेना और आतंकियों के बीच चले एनकाउंटर में शनिवार सुबह तक हिजबुल मुजाहिदीन के पांच आतंकवादी मारे गए। आतंकरोधी अभियान के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में दो पत्थरबाजों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। जिसके बाद जम्मू कश्मीर में हालत तनावपूर्ण हो गए हैं।

आतंकी के जनाजे में मारे गए दो पत्थरबाज

पुलिस ने कहा कि गनोवपोरा में आतंकवादी अरशद अहमद खान की नमाज-ए-जनाजा के तुरंत बाद कुछ पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया। इस दौरान पुलिस की वैन पर पेट्रोल बम से हमला भी हुआ। जिसके बाद आत्मरक्षा में सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शोपियां के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बिलाल अहमद खान नामक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। अब तक यहां दो नागरिकों की मौत हो चुकी है।

दो दिन में मारे गए 5 आतंकी

दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान शनिवार सुबह चार आतंकवादी मारे गए। शुक्रवार को शुरू हुए संघर्ष में मरने वाले आतंकवादियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर शोपियां जिले में मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने किलूरा गांव को घेर लिया, जहां हथियारों से लैस आतंकवादियों का एक समूह छिपा हुआ था। मुठभेड़ के पहले घंटे में ही एक आतंकवादी मारा गया, लेकिन अंधेरा होने के चलते अभियान को बाद में इसे रोक दिया गया।

सेना के खिलाफ पत्थरबाजी और नारेबाजी

रक्षा मामलों के प्रवक्ता ने बताया कि अगले दिन सुबह मुठभेड़ शुरू हुई और चार आतंकवादी मारे गए। फिलहाल मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जैसे ही पांच आतंकवादियों के मारे जाने की खबर फैली। गांव और आसपास के इलाकों के रहने वाले लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर भी फेंके, जिससे संघर्ष की स्थिति बन गई।

सुरक्षाबलों ने दागी गोली

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे और गोलियां चलाई।" प्रदर्शन के दौरान एक नागरिक प्रदर्शनकारी के घायल होने की खबर है। एहतियात के तौर पर जिले में प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट सेवा रोक दी है।

Published on:
04 Aug 2018 06:12 pm
Also Read
View All