विविध भारत

मोहाली में ऑड-ईवन फॉर्मूले के तहत खुलेंगी दुकानें, निर्माण कार्य को भी लेकर मिली छूट

Highlight - मोहाली में ईवन नंबर की दुकानें सोमवार को और ऑड नंबर की दुकानें मंगलवार को खुलेंगी - मोहाली प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रोंं में निर्माण कार्य को दी है मंजूरी
2 min read
• •
Updated: 1 May 2020, 6:00 PM IST
odd_even_formula_in_mohali.jpg

मोहाली। पंजाब सरकार ( Punjab Govt ) ने दो दिन पहले ही राज्य में कर्फ्यू ( लॉकडाउन ) को 17 मई तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया था। हालांकि इस दौरान सरकार ने थोड़ी सी ढील देते हुए लोगों को खरीददारी के लिए सुबह के 4 घंटे भी दिए थे, लेकिन मोहाली में प्रशासन ने इस आदेश को थोड़ा सा और सख्त कर दिया है।

ऑड-ईवन फॉर्मूले से खुलेंगी दुकानें

दरअसल, मोहाली जिला प्रशासन ( Mohali Administration ) ने शुक्रवार को ये ऐलान किया कि जरूरी सामान की दुकानों को ऑड-ईवन ( Odd-even ) सिस्टम के तहत खोला और बंद किया जाएगा। मोहाली में दुकानें खोले जाने का समय सुबह सात बजे से 11 बजे तक का होगा। इसके अलावा किसी भी परिवार का सिर्फ एक व्यक्ति ही जरूरी चीजें लेने के लिए घरों से बाहर निकलेगा।

रविवार को बंद रहेंगी सभी दुकानें

जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक, ईवन नंबर की दुकानें सोमवार को खुलेंगी, जबकि ऑड नंबर की दुकानें मंगलवार को खुलेंगी। रविवार को सभी दुकानें बंद रहेंगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों को मिली अनुमति

इसके अलावा प्रशासन ने तय किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्य फिर से शुरू किया जाए, जबकि शहरी क्षेत्रों में लंबित पड़े निर्माण कार्य पूरे किए जा सकते हैं। हालांकि, जिले के नियंत्रण क्षेत्रों में किसी भी गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सैलून, मॉल, रेस्टोरेंट नहीं खुलेंगे...

कोई भी सैलून खोलने की इजाजत नहीं होगी और न ही कोई मॉल या मल्टीप्लेक्स खुलेगा। कोई भी रेस्टोरेंट खोलकर लोगों को खाना नहीं परोस सकेगा, लेकिन होम डिलिवरी खाना रेस्टोरेंट कर सकेगा। जो भी व्यक्ति सामान खरीदने के लिए आएगा वो अपनी नजदीक की दुकानों से ही सामान खरीदेगा। कहीं भी वह वाहन लेकर नहीं जा सकेगा। डीसी मोहाली ने बताया कि जिन लोगों को सेहत विभाग की ओर से घरों में क्वारेंटाइन किया गया है, वे लोग अपने घरों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें। तभी परिवार के अन्य लोगों को कोरोना संक्रमित होने से बचाया जा सकता है।

Updated on:
1 May 2020, 6:00 PM IST
Published on: