विविध भारत

Sindhu border : आंदोलनकारियों से गांववाले बोले – हाइवे खाली करो, दिल्ली हिंसा को राकेश टिकैत ने बताया साजिश

गणतंत्र दिवस पर हिंसा करने वाले हमें स्वीकार नहीं। पंजाब और हरियाणा के किसानों को पूरे देश से काटने की साजिश।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jan 2021, 2:49 PM IST
delhi violence
किसान आंदोलन के खिलाफ गांव के लोग सड़कों पर उतरे।

नई दिल्ली। दो दिन पहले ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसक घटनाओं को लेकर जहां केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, वहीं किसानों के विरोध में अब स्थानीय लोग भी सड़कों पर उतर आए हैं। ऐसे ही एक मामले में किसान आंदोलन के मुख्य सेंटर सिंधु बॉर्डर पर गांव के लोगों ने किसानों से हाइवे खाली करने की जोरदार मांग की है। भारी संख्या में गांव के लोग किसानों के खिलाफ हाइवे पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

हरियाणा और पंजाब के किसानों के खिलाफ साजिश

वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि 26 जनवरी को हुई हिंसा देश के बाकी हिस्सों के किसान यूनियनों और पंजाब के किसानों से दूर करने की साजिश थी। एक साजिश के तहत षडयंत्र को अंजाम दिया गया है। उन्होंने इस घटना के पीछे किसी और का हाथ है। सरकार उन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करे जो इसमें शामिल हैं।

Updated on:
28 Jan 2021, 2:49 PM IST
Published on: