विविध भारत

ठंड की शुरुआत, घाटी में रही मौसम की सबसे सर्द रात

श्रीनगर शहर में तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे होने के साथ मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई जबकि पूरी कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान बुधवार को शून्य से नीचे चला गया।

less than 1 minute read
jammu and kashmir police stuck in snowfall near zonzila

श्रीनगर। श्रीनगर शहर में तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे होने के साथ मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई जबकि पूरी कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान बुधवार को शून्य से नीचे चला गया।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, "घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा। श्रीनगर में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।"

रात का सबसे न्यूनतम तापमान पहलगाम में शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे व गुलमर्ग में शून्य से 6.6 डिग्री नीचे रहा। अधिकारी ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान रात को आसमान साफ रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

जम्मू एवं कश्मीर का कारगिल कस्बा सबसे ठंडा रहा, यहां तापमान शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसके बाद लेह का स्थान रहा, जिसका तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जम्मू क्षेत्र में बुधवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आई।

जम्मू शहर में तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 10.1 डिग्री, बटोटे में 6.1 डिग्री, बनिहाल में 7.2 डिग्री व भदेरवाह में 4.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Updated on:
07 Nov 2018 03:25 pm
Published on:
07 Nov 2018 03:20 pm
Also Read
View All