विविध भारत

इस पुलिस वाले की बड़े-बड़े नेता और सेलेब्रिटी कर रहे हैं तारीफ… आप भी मिलिए इस पुलिस वाले से

एक पुलिस सोशल मीडिया पर छाया हुआ है क्योंकि वह मूसलाधार बारिश के दौरान भी अपनी ड्यूटी पूरी कर रहा था।

2 min read
Oct 06, 2017

नई दिल्ली। कहते हैं कि अगर आपके काम में ईमानदारी हो तो वह एक दिन सबको जरूर दिखती है। जिसकी सब प्रशंसा करते हैं। बस आपको अपने काम के लिए सच्ची लगन और निष्ठा होनी चाहिए। भगवद गीता में लिखा गया है कि 'इंसान को बस अपना कर्म करना चाहिए, फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए'। क्योंकि फल देने के लिए ऊपर वाला है ना। ऐसा ही एक वाक्या सामने आया एक पुलिस वाले का जो मूसलाधार बारिश के दौरान भी अपनी ड्यूटी पूरी कर रहा था। उसकी ड्यूटी की इस सच्ची निष्ठा को न सिर्फ लोगों ने सराहा बल्कि कई बड़े सेलेब्रिटी ने भी उस पुलिस वाले के काम के लिए उसको अप्रेज किया।

बात बीते सोमवार की है जब जोरदार मूसलाधार बारिश के कारण हैदराबाद के कई इलाकों में लोगों के लिए दिक्कतें पैदा हो गयीं थी। बारिश इतनी तेज थी कि शहर की सड़कों पर जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी। इतना ही नहीं लोगों के घरों में भी पानी भर गया। सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात भी काफी प्रभावित हुआ था। ऐसे में एक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी से निभाते हुए यातायात को सुगम बनाने का काम किया। अब जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है।

इस पुलिस वाले का नाम है पी नर्सीमुहलु। यह पुलिस में कॉन्सटेबल पद पर कार्यरत है। जब हैदराबाद में मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया और जाम की स्थिति पैदा हो गई थी, तब नर्सीमुहलु बीच सड़क पर खड़े होकर , भरी बारिश के बीच ट्रैफिक व्य्वस्था को फिर से ठीक किया। फोटो और वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी नर्सीमुहलु के घुटनों तक था और वह सड़क के बीच में खड़े होकर और हाथ में एक छाता लेकर ट्रैफिक को नियंत्रित कर रहा था। उसी दौरान ट्रैफ़िक में फंसे काली सुधीर नाम के एक शख्स ने अपनी कार में बैठे-बैठे नर्सीमुहलु की वीडियो बना ली। जिसके बाद उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके अलावा सुधीर ने वीडियो में मंत्री के टी रामा राव और हैदराबाद ट्रैफ़िक पुलिस को भी टैग कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। वायरल होने बाद कई सेलेब्रिटी ने नर्सीमुहलु की सोशल मीडिया पर तारीफ की।

ये भी पढ़ें

रुमाल सुंघा साधु ने किया छात्र का किडनैप,बाल कटकर हरिद्धार में बेचा और कर दिया ये हाल
Published on:
06 Oct 2017 10:53 am
Also Read
View All