विविध भारत

अगर आप भी amazon से मंगाते हैं सामान, तो यह खबर आपके होश उड़ा देगी

अगर आप भी अमेजन से ऑनलाइन सामान मंगाते हैं, तो सावधान हो जाएं।

2 min read
अगर आप भी अमेजन से मंगाते हैं ऑनलाइन सामान, तो यह खबर आपका होश उड़ा देगी

नई दिल्ली। देश और दुनिया में इन दिन ऑनलाइन मार्केटिंग की डिमांड काफी बढ़ गई है। हर कोई ऑनलाइन खरीदारी कर रहा है। लेकिन, कई बार इसमें धोखाधड़ी का भी मामला सामने आया है। ताजा मामला है उत्तराखंड के ऋषिकेश का। जहां एक छात्र को ऑनलाइन शॉपिंग करना बहुत महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि शुभम झा नामक छात्र ने अमेजन से एक DSLR कैमरा मंगाया था। लेकिन, जब ऑर्डर घर पहुंचा और उसने पैकेट खोला तो उसके होश उड़ गए। क्योंकि, पैकेट में कैमरे की जगह पत्थर का टुकड़ा था।

यह है पूरा मामला...

जानकारी के मुताबिक, कैलाश गेट निकट स्थित मधुवन आश्रम में रहने वाला शुभम झा डिग्री कॉलेज से बीए कर रहा है। छात्र के अनुसार उसने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन से 17 मई को कैनन एओएस 200डी 24.2 एमपी डिजिटल एसएलआर कैमरे का आर्डर दिया था। कैमरे की कीमत 37,450 रुपए थी, जिसका उसने ऑनलाइन भुगतान कर दिया था। 20 मई को जब शुभम का सामान डिलिवर हुआ तो वह चौंक गया। उसने बताया कि बाहर से पैकेट को देखकर लग ही नहीं रहा था कि अंदर कैमरा है। इसे देखते हुए शुभम ने अपने दोस्तों की मदद से पैकेट को खोलते हुए वीडियो बनवा लिया। जब पैकेट खुला तो उममें कैमरे की जगह पत्थर का एक टुकड़ा था। इस घटना के बाद शुभम ने तुरंत कंपनी में कॉल किया और बाद में ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की। इतना ही नहीं शिकायत करने के तीन बाद तक कंपनी की ओर से कोई रिप्लाई नहीं आया तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। वहीं, शिकायत दर्ज करने के बाद चौकी इंचार्ज सुजीत कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साइबर सेल को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं।

Published on:
25 May 2018 01:53 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर