विविध भारत

ऐसी हालत में मिला था बच्ची का शव, हत्यारे की उम्र और प्लान जानकर हैरान रह जाएंगे

ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि 11वीं क्लास में पढ़ने वाला लड़का क्या-क्या कर सकता है।
2 min read
Dec 07, 2017
punjab police

नई दिल्ली। 11वीं क्लास में पढ़ने वाला लड़का क्या कर सकता है। आए दिन कोई न कोई ऐसी खबर मिलती है 11वीं में पढ़ने वाले लड़के ने इस चीज़ का अविष्कार कर दिया, उस चीज़ का अविष्कार दिया और न जाने क्या-क्या। लेकिन प्रद्युम्न मर्डर केस की जांच कर रही सीबीआई ने बताया कि रयान स्कूल में पढ़ने वाले ही एक छात्र ने प्रद्युम्न की गला रेत कर बेरहमी से हत्या की थी। जिसके बाद पहले तो किसी को ये बात जल्दी पच नहीं रही थी कि 11वीं में पढ़ने वाला कोई छात्र ऐसा कदम भी उठा सकता है।

अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि 11वीं क्लास में पढ़ने वाला लड़का क्या-क्या कर सकता है। यह पूरा मामला पंजाब के अंबाला शहर का है। बताया जा रहा है कि अपने घर के बाहर खेलने वाली 6 साल की एक बच्ची वैष्णवी का अपहरण कर लिया गया, जिसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामले की जांच कर रही पुलिस ने 11वीं के एक छात्र इस पूरे मामले में आरोपी के तौर पर हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि पहले लड़के ने मासूम बच्ची का किडनैप कर लिया। जिसके बाद उसने फिरौती के लिए एक पड़ोसी के पास कॉल करके 20 लाख रुपये मांगे थे। पूरी बात की सूचना मिलते ही बच्ची के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरु कर दी लेकिन अफसोस वे बच्ची को बचाने में सफल नहीं हो पाए। कहा जा रहा है कि बच्ची तक पुलिस पहुंच पाती, उससे पहले ही छात्र ने बच्ची को मार दिया था। जांच में पता चला कि उसने पानी में डुबाकर बच्ची की हत्या कर दी थी और उसकी लाश को कूलर में डालकर छिपा दिया था। हालांकि पुलिस इस बात की तह तक नहीं पहुंच पाई है कि उस छात्र ने क्यों और किसके कहने पर बच्ची की हत्या की।

Published on:
07 Dec 2017 07:05 pm
Also Read
View All
Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी