विविध भारत

Mumbai में अचानक कोरोना मरीजों की संख्या में आई तेजी, इस बात के मिले संकेत

एक बार फिर कोरोना ने बढ़ाई मुंबईकरों की चिंता। कई सप्ताह बाद कोरोना मरीजों की संख्या में आई तेजी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Feb 2021, 7:42 AM IST
coronavirus
कोरोना ने बढ़ाई मुंबईकरों की चिंता।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है। इस बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या में अचानक तेजी आई है। पिछले 24 घंटे में केवल मुंबई में कोरोना के 645 नए मामले सामने आए हैं।

मुंबई में मरीजों की संख्या 3,14,076

इसके साथ ही मुंबई में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 3,14,076 हो गई है। मुंबई में अभी तक कोरोना संक्रमण से 11,419 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में मुंबई में सक्रिय मरीजों की संख्या 5,608 हैं।

बता दें कि मुंबई में पिछले हफ्ते से कोरोना के मरीजों संख्या 500 से कम थी। वही अब कोरोना मरीजों की संख्या 500 से ज्यादा हो रही है। मुंबई मंडल में 1,141 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। कोरोना मामलों में तेजी आने के बाद मुंबई मंडल में कोरोना के कुल मामले 7,04,561 हो गए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या 51,529

वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मामालों की 20,64,278 है। महाराष्ट्र में अभी तक 51,529 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,092 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 40 संक्रमितों की दम तोड़ दिया।

Updated on:
15 Feb 2021, 7:42 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत