विविध भारत

Supreme Court : ट्रैक्टर मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ले फैसला, उसे आदेश जारी करने का अधिकार

दिल्ली पुलिस खुद तय करे, उसे क्या करना है। राकेश टिकैत बोले - किसान हर हाल में निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च।
less than 1 minute read
supreme court
दिल्ली पुलिस को आदेश जारी करने का अधिकार है।

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में ट्रैक्टर मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने याची से साफ कह दिया है कि दिल्ली पुलिस को किसानों के ट्रैक्टर मार्च पर फैसला लेने का अधिकार है। दिल्ली पुलिस अपने हिसाब से ट्रैक्टर मार्च को लेकर जरूरी आदेश जारी करे। दिल्ली पुलिस अपना फैसला खुद ले।

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कृषि संबंधी कानूनों को लेकर गठित कमेटी पर कहा कि वो सिर्फ रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी न तो आदेश देगी न ही फैसला सुनाएगी।

हर हाल में निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्अर मार्च हर हाल में निकलेगी। किसमें हिम्मत है कि वे मार्च को रोक दे। अगर ऐसा हुआ तो हम उसे भी देख लेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि हम ट्रैक्टर मार्च शांतिपूर्ण तरीके से निकालेंगे। जरूर पड़ी एनआईए दफ्तर के बाहर भी धरना प्रदर्शन करेंगे।

Updated on:
20 Jan 2021 01:34 pm
Published on:
20 Jan 2021 01:28 pm
Also Read
View All
Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी