विविध भारत

Supreme Court : मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी लाने पर सुनवाई खत्म, फैसला सुरक्षित

यूपी जाने से डरते हैं मुख्तार अंसारी। शीर्ष अदालत को ऐसे मामलो में नहीं पड़ना चाहिए।
less than 1 minute read
mukhtar_ansari
यूपी में अंसारी के खिलाफ दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मुकदमें।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के नेता व कई आपराधिक मामलों में आरोपी मुख्तार अंसारी को पंजाब से उत्तर प्रदेश लाने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। शीर्ष अदालत में मुख्तार अंसारी की ओर से पेश वकील ने कहा है कि यूपी सरकार राजनीतिक द्वेष के तहत इस मामले को चला रही है। शीर्ष अदालत को ऐसे मामलों में नहीं पड़ना चाहिए।

हालांकि, वकील ने अदालत को बताया है कि मुख्तार अंसारी हर पेशी पर मौजूद रहेंगे। इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल फैसला सुरक्षित रख लिया है।

एनकाउंटर के डर से यूपी नहीं जाना चाहते मुख्तार अंसारी

वहीं नवीन कुमार नाम के ट्विटर यूजर ने आज की सुनवाई के बाद लिखा है कि मुख्तार अंसारी के वकील का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में कि केस उत्तर प्रदेश की बजाय दिल्ली में ट्रांसफर कर दिए जाए। अगर केस उत्तर प्रदेश ट्रांसफर किए गए तो उनका एनकाउंटर हो जाएगा।

यूपी में 50 मुकदमें दर्ज हैं

बता दें कि यूपी सरकार मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी लाना चाहती है। यूपी की अदालतों में उस पर 50 मुकदमे दर्ज हैं। वो फिलहाल पंजाब के जेल में बंद हैं। एनकाउंटर के डर से यूपी नही जाना चाहते।

Updated on:
04 Mar 2021 02:33 pm
Published on:
04 Mar 2021 02:24 pm
Also Read
View All
Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी