विविध भारत

मोहाली को मेजबानी ना मिलने पर भड़के पंजाब के सीएम, करेंगे, बीसीसीआई और आईपीएल से बात

वो इसके लिए बीसीसीआई और आईपीएल से बात करेंगे और अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Mar 2021, 2:24 PM IST
Surprised at exclusion of Mohali Stadium for upcoming IPL: Punjab CM
Surprised at exclusion of Mohali Stadium for upcoming IPL: Punjab CM

नई दिल्ली। आगामी आईपीएल के लिए मोहाली क्रिकेट स्टेडियम को मेजबानी ना मिलने के कारण पंजाब के सीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मोहाली को मेजबानी ना मिलने के पीछे कोई कारण नहीं है। उन्हें आश्चर्य है कि मोहाली को एक भी मैच नहीं मिला। वो इसके लिए बीसीसीआई और आईपीएल से बात करेंगे और अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहेंगे। ऐसा कोई कारण नहीं है कि मोहाली आईपीएल की मेजबानी नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कोविड 19 के खिलाफ सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करेगी।

आपको बता दें कि इस साल आईपीएल की मेजबानी सिर्फ नरेंद्र सिंह मोदी स्टेडियम गुजरात और वानखेड़े स्टेडियम महाराष्ट्र को सौंपी गई है। इन्हीं दोनों वेन्यू में आईपीएल के सभी मुकाबले खेले जाएंगे। पिछली बार आईपीएल को यूएई में आयोजित किया गया था। जिसमें मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता था। इस बार मिनी ऑक्शन भी हुआ है। जिसमें कई खिलाडिय़ों को दोबारा से ऑक्शन में उतारा गया है।

Published on: