विविध भारत

Sushant Case: SC में Bihar Police ने Mumbai Police से पूछा- बिना FIR के कैसे शुरू कर दी जांच?

Sushant Singh Rajput Suicide Case देश की सर्वोच्च अदालत तक जा पहुंचा Supreme court में बिहार पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुए मुंबई पुलिस पर निशाना साधा  

2 min read
Sushant Case: SC में Bihar Police ने Mumbai Police से पूछा- बिना FIR के कैसे शुरू कर दी जांच?

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस ( Sushant Singh Rajput Suicide Case ) देश की सर्वोच्च अदालत ( Supreme court ) तक जा पहुंचा है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में बिहार पुलिस ( Bihr Police ) ने अपना पक्ष रखते हुए मुंबई पुलिस ( Mumbai police ) पर निशाना साधा। बिहार पुलिस ( Bihar Police ) ने कोर्ट में कहा कि सुशांत केस में मुंबई पुलिस ने कभी कोई FIR दर्ज नहीं है, फिर इस मामले में जैसे कैसे चल रही है? बिहार पुलिस ने कहा कि अगर किसी को किसी केस में जांच के लिए बुलाया जाता है, तो उसके लिए एफआईआर होनी जरूरी है। लेकिन मुंबई पुलिस ने इस केस में सिवाए लेटलतीफी के ओर कुछ नहीं किया।

बिहार पुलिस ने कहा कि इस बात की भी संभावना है कि मुंबई पुलिस किसी दबाव के चलते हमारे साथ सहयोग नहीं कर रही हैं। यही वजह है कि जब बिहार से हमारा अफसर सुशांत डेथ केस की जांच करने मुंबई गया तो उसको क्वारंटाइन कर लिया गया। इस दौरान बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस से पूछा कि जब आपने कोई एफआईआर ही दर्ज नहीं की तो फिर जांच कैसे शुरू कर दी। आपको बता दें कि एक्टर सुशांत सिह राजपूत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी ने प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में जरूरी दस्तावेज जमा करा दिए हैं। फिलहाल ईडी सुशांत की बहन से पूछताछ कर रही है। वहीं, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील सुशांत केस की जांच मुंबई में जांच कराए जाने की पैरवी की है। जिसके जवाब में कोर्ट ने पूछा कि क्या आप इस केस में सीबीआई की जांच चाहते हैं या नहीं? क्यों कि आपकी ओर से सीबीआई की जांच की गई थी।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस में बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस आमने—सामने आ चुके हैं। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने इस केस में अभिनेता की महिला मित्र और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में एफआईआर दर्ज कराई थी। सुशांत के पिता ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें उसके द्वारा सुशांत के खाते से करोड़ों रुपया निकाले जाना, ब्लैकमेल करना और सुशांत की परिवार से दूरी बनाना आदि शामिल है। सुशांत के पिता की शिकायत पर बिहार पुलिस के आईपीएस अफसर विनय तिवारी इस केस की जांच करने मुंबई पहुंचे तो बीएमसी ने उनसे कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने की आशंका जताते हुए उनको क्वारंटाइन कर लिया।

ये भी पढ़ें

Sushant Death Case: रिया समेत 5 लोगों से पूछताछ में जुटी ED, CBI आज ले सकती है बयान
Updated on:
11 Aug 2020 04:34 pm
Published on:
11 Aug 2020 04:22 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत