नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस ( Sushant Singh Rajput Suicide Case )
में उनकी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ( actress rhea chakraborty ) प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) के निशाने पर है। ईडी रिया चक्रवर्ती ( rhea chakraborty ) से लगातार पूछताछ कर रही है। इस दौरान रिया का भाई, पिता व सुशांत के पूर्व बिजेनस मैनेजर श्रुति मोदी ( Sushant's former business manager Shruti Modi ) भी ईडी कार्यालय ( ED Office ) में हैं। ईडी रिया से सुशांत ( Sushant Singh Rajput ) के पैसों को लेकर सवाल पूछेगी। आपको बता दें कि सुशांत के पिता केके सिंह ने बिहार में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इस दौरान अभिनेता के पिता ने रिया पर सुशांत को ब्लैकमेल करने, बैंक अकाउंट से उसके पैसे निकाले व परिवार से दूर करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। अब चूंकि इस मालमें पैसों के लेनदेन का भी जिक्र है, इसलिए ED केस में सक्रिय हो गई है और रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि रिया ईडी के सामने अपने खर्चों का सबूत देना होगा।